{"_id":"e9cc2f4e056bdd06304c069d9f73c414","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-421","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू एंजिल्स का शील्ड पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू एंजिल्स का शील्ड पर कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू एंजिल्स सीसे स्कूल में रविवार को हुई अंतर विद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का फाइनल मैच मेजबानी कर रही न्यू एंजिल्स स्कूल की टीम ने जीतकर खिताबी शील्ड पर कब्जा कर लिया।
एंजिल्स के खिलाड़ियों के सामने विपक्षी टीम के खिलाड़ियों के हौसले पस्त रहे। मैच में एंजिल्स टीम का दबदबा रहा। वॉलीबाल का फाइनल मैच न्यू एंजिल्स और जेएनवी के बीच खेला गया।
इसमें न्यू एंजिल्स स्कूल ने 25-19 और 25-18 अंकों के अंतर से जीत दर्ज की। खो-खो का फाइनल न्यू एंजिल्स और जेएनवी स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें जेएनवी की टीम 18-11 अंकों के अंतर से विजयी रही। अंत में कबड्डी का फाइनल न्यू एंजिल्स और पं.नागेश दत्त स्कूल के बीच खेला गया। मैच को न्यू एंजिल्स ने दो सेटों में 15-7 और 11-8 अंकों के अंतर से जीत लिया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि श्रीकिशोर अग्रवाल ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफियां प्रदान कीं। कहा कि अगले वर्ष इस खेल प्रतियोगिता को मंडल स्तर पर करानी चाहिए। प्रबंधिका डॉ.शाहिदा ने सभी टीमों की प्रशंसा करते हुए कहा, जब जीतेंगे नहीं तो हारेंगे कैसे, और हारेंगे नहीं तो जीतेंगे कैसे..। बेस्ट टीम का अवार्ड जेएनवी को दिया गया। पीबीपीजीसी कॉलेज प्राचार्य डॉ.बृजभानु सिंह ने खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य बीके सोनी ने आभार जताया। निर्णायक रेफरी राजेश भदौरिया, भगवान पांडेय, आरके सिंह को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की।