फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

बेल्हा की धरती को हरा भरा करेंगे साढ़े तीन लाख पौधे

Fri, 12 Jun 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 12 Jun 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
बेल्हा की धरती को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से पौध रोपण की कवायद शुरू हो गई है। जिले में तीन लाख 70 हजार से भी ज्यादा पौध रोपित किए जाएंगे। ब्लाकवार वन विभाग को भूमि चिन्हित कराने का आदेश मिल चुका है। पौध रोपण को लेकर चल रही प्रक्रिया की प्रति दिन मानीटरिंग होगी। इस काम में ब्लाक अधिकारियों को भी लगाया गया है।
विज्ञापन

पहली बारिश होते ही पौध रोपण का काम चालू होगा। पौध रोपण के लिए भूमि का क्षेत्रफल निर्धारित हो गया है। जिले भर में 168 हेक्टेयर जमीन में वन विभाग पौधों की रोपाई कराएगा। जबकि 402 हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई, विद्युत विभाग, पीडब्लूडी सहित अन्य महकमें के अधिकारी पौध रोपण कराएंगे।
विज्ञापन


 कुल तीन लाख 70 हजार 885 पौधों की रोपाई का लक्ष्य रखा गया है। पौध रोपण के लिए ब्लाकवार जमीन का क्षेत्र फल निर्धारित है। ब्लाकों में भ्ूामि चिह्नित करने का काम जल्द शुरू होगा। इस कार्य में ब्लाक अफसरों की मदद के लिए वन विभाग के अधिकारियों को लगाया गया है। वह सभी बीडीओ से मिल कर इस बात को तय करेंगे कि पौधों की रोपाई के लिए कौन सी जमीन उपयुक्त होगी। भूमी चिह्नित होने के तत्काल बाद उस पर पौधों के लिए गड्ढों की खुदाई की जाएगी। इस आशय का पत्र गुरुवार को सीडीओ मनीष कुमार वर्मा ने सभी बीडीओ को भेजा है। चेतावनी दी है कि पौध रोपण को लेकर ब्लाक स्तर पर चल रही प्रक्रिया की प्रगति का ब्योरा प्रति दिन मुख्यालय भेजी जाय। जिस ब्लाक से यह रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को नहीं मिलेगी। वहां के बीडीओ पर वह कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed