{"_id":"192ecf386b9d125b03daf40256c16255","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-383","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के अजीत नगर स्थित एक कम्प्यूटर कोचिंग संस्थान पर अज्ञात बाइक सवार दस नकाबपोश बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के अजीत नगर स्थित एक कम्प्यूटर कोचिंग संस्थान पर अज्ञात बाइक सवार दस नकाबपोश बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 20 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीगंज कैथौला (ब्यूरो)। राहगीर की पिटाई कर भाग रहे युवक को तमंचे के साथ ग्रामीणों ने धर दबोचा। पुलिस उसे कोतवाली लाकर पूछताछ कर रही है। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर चेयरगढ़ निवासी अनिल तिवारी व शिवा तिवारी, उदयपुर थाना क्षेत्र के मंगापुर निवासी अंशु सिंह गुरुवार की रात नौ बजे बाइक से उमरपुर की ओर जा रहे थे। लालगंज कोतवाली के बहादुरपुर गांव के समीप बाइक सवार युवकों ने नारायणपुर के सनातन पांडेय को रोककर उमरपुर जाने का रास्ता पूछा। रास्ता बताने के बाद बाइक सवार युवक आगे बढ़े और जाने से पहले सनातन की पिटाई कर दी।
उसके शोर मचाने पर ग्रामीणाें ने दौड़ाया तो बाइक सवार तीनों युवक तमंचा लहराते हुए भाग निकले। इसकी सूचना बहादुरपुर के लोगों ने उमरपुर चौराहे पर रहने वाले लोगों को दी तो वहां के लोगों ने बाइक सवार युवकों को लाठी-डंडों के बल पर जबरन रोक लिया।
ग्रामीणों ने अनिल तिवारी को तमंचे के साथ दबोच लिया, जबकि उसके दोनों साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। सूचना पर रानीगंज कैथौला चौकी प्रभारी दीपनारायण यादव मौके पर पहुंचे और अनिल को बाइक व तमंचे के साथ लेकर कोतवाली आए। कोतवाली में अनिल से पूछताछ की जा रही है। चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक संदिग्ध हालत में घूम रहे थे। उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।