फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रा को बाइक से रौंदा, मौत

Wed, 18 Nov 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 18 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के पूरे हेम गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने की सजा छात्रा को जान देकर चुकानी पड़ी। सहेली के साथ सुबह कोचिंग जा रही छात्रा को देखकर मनचले ने पहले फब्तियां कसीं और फिर विरोध करने पर बाइक से उसे रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे छात्रा के घरवालों और शोहदे पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


 उन्हें कुंडा सीएचसी ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने उसके चाचा और भाई को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


मानिकपुर थाना क्षेत्र के पूरे हेम निवासी जगदीश प्रसाद की दूसरे नंबर की पुत्री कल्पना (16) जीआईसी मानिकपुर में कक्षा 10 की छात्रा थी। वह बुधवार को अपनी गांव की ही सहेली आरती (17) पुत्री मैकूलाल के साथ सुबह छह बजे के करीब कोचिंग के लिए मानिकपुर जा रही थी। घर से थोड़ी दूर पर पड़ोसी गांव कियावां निवासी सीटू पुत्र कल्लू पांडेय उसके बगल से पल्सर से साइड मारते हुए निकला। इस दौरान उसने छात्रा को कुछ अश्लील शब्द कहे। छात्रा ने इसका विरोध करते हुए पलटकर जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे सीटू आक्रोशित हो गया और उसने पल्सर गाड़ी मोड़ी और तेज रफ्तार से लाकर कल्पना को टक्कर मार दी। इससे कल्पना सड़क पर गिर गई। घटना देख रहे शौच के लिए निकले उसके चाचा हरिकेश पटेल शोर मचाते हुए दौड़े और ग्रामीणों की मदद से सीटू को पकड़ लिया। सीटू को ग्रामीणों के हवाले कर वह छात्रा को कुंडा सीएचसी ले आए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में चीखपुकार मच गई। उधर सीटू को पकड़े ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी। इस पर उसने अपने साथियों को फोन से बुला लिया।

 मौके पर पहुंचे उसके साथियों ने ग्रामीणों पर धावा बोल दिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। इससे गांव के शिव कुमार पटेल व जीतेंद्र पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी भाग निकले। पुलिस ने कल्पना के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पिता जगदीश कुमार की तहरीर पर सीटू सहित चार अज्ञात के खिलाफ 302, पाक्सो एक्ट 11/12 व 354 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के चाचा और उसके भाई को हिरासत में ले लिया है।  

 गांव के लोगों का कहना है कि सीटू आए दिन गांव के रास्ते पर स्कूल जाने के समय खड़ा रहता था। वह छात्राओं को अश्लील इशारे करता था। कई बार उसकी छात्राओं से कहासुनी हुई है। यही नहीं छात्राओं ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी थी। बावजूद इसके दबंगई के चलते परिजनों ने छात्राओं को ही संभलकर जाने की सलाह दी थी। कभी किसी ने विरोध करने का प्रयास भी किया तो उसे धमकाया जाता था।


 सीटू का पूरे हेम गांव में आना-जाना था। उसके पिता कचहरी में ही रहकर किसी अधिवक्ता के साथ काम करते थे। ऐसे में उनके खिलाफ किसी की बोलने की हिम्मत नहीं होती थी। अभी कुछ ही दिन पहले राजेश की बेटी सुमन (3) को उसने बाइक से टक्कर मार दी थी। बच्ची के घायल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश पनपा था, लेकिन बातचीत के माध्यम से इसका हल निकाल लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed