{"_id":"11db16d59acacabd3e704807c3f91edc","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-366","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचस्थानीय कार्यालय पर प्रत्याशियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचस्थानीय कार्यालय पर प्रत्याशियों का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 18 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। मतदाता सूची में नाम बढ़ाने को लेकर प्रधान कलक्ट्रेट स्थित पंचस्थानीय कार्यालय से कंप्यूटर सेंटर तक हंगामा होता रहा। मारपीट तक की नौबत आ गई। इसके चलते मौके पर पुलिस को आना पड़ा। पुलिस की तैनाती के बाद लोग अपना काम प्रारंभ कर सके।
पंचायत मतदाता सूची में खामियों को लेकर लोग आवाज उठा रहे हैं। कई परिवार के लोगों का नाम मतदाता सूची से गायब हो गया है तो कई प्रत्याशियों का नाम भी सूची से गायब है। आयोग का निर्देश मिलने के बाद लोग मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए ब्लाक व तहसील का चक्कर लगाने लगे। ब्लाक से जांच के बाद तहसीलों में आवेदन पत्रों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद ही मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए भेजा जा रहा है। दूसरे, तीसरे और चौथे चरण के चुनाव के लिए मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए प्रत्याशी भागदौड़ कर रहे हैं। बुधवार को प्रत्याशी व उनके समर्थक कलक्ट्रेट स्थित पंचास्थानीय कार्यालय और अंबेडकर चौराहा स्थित कंप्यूटर सेंटर पर आ धमके। लोग नाम बढ़वाने के लिए दिए गए आवेदन पत्रों की खोजबीन करने लगे।
इसे लेकर पंचास्थानीय के कर्मचारियों से कुछ लोगों की तकरार हो गई। इसे लेकर हंगामा होने लगा। इसके चलते कर्मचारियों को गेट बंद कर चुनाव का काम कराना पड़ा। यही हालात कंप्यूटर सेंटर पर पैदा हुए। यहां लोग जबरन छपने के लिए तहसीलों से भेजी गई सूची दिखाने का दबाव बनाने लगे। इससे काम बाधित होने लगा। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। सूचना मिलने पर सिविल लाइन चौकी प्रभारी राजवकील मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तब जाकर बवाल करने वाले लोग तितर-बितर हुए। एसडीएम सदर ने भी दोनों स्थानों पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
प्रधान बनने के लिए दिन रात एक कर चुके लोगों ने ऐसा आवेदन किया है जिसमे जांच के बाद पोल खुल रही है। पड़ोसी गांव के लोगों को अपने गांव का मतदाता बनाने के लिए भी लोगों ने आवेदन कर रखा है। इस बात की पोल दूसरे प्रत्याशी जिम्मेदारों के सामने खोल रहे हैं। इतना ही नहीं थोक भाव से मिले आवेदन पत्रों की जांच करने में जिम्मेदारों को पसीना छूट रहा है।
मतदाता सूची में अपनों का नाम बढ़वाने के लिए प्रत्याशी प्रशासन को भी झांसा देने से बाज नहीं आए। वे अपने करीबी लोगों के परिवार के नाबालिगों को भी बालिग बना दे रहे हैं। जांच में यह बातें भी सामने आ रही है।
प्रतापगढ़। प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य का नामांकन करने वाले प्रत्याशियों ने बुधवार को स्टेट बैंक में चालान जमा करने के लिए बवाल काटा। भीड़ के बीच घुसने का प्रयास कर रहे युवक को पुलिस कोतवाली उठा ले गई। हंगामे की खबर पर एसडीएम सदर और शहर कोतवाल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस फोर्स की निगरानी में लोगों की लाइन लगवाई गई।
चौक-कचहरी मार्ग पर स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में बुधवार की सुबह से ट्रेजरी चालान जमा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी थी। समय पर बैंक खुला तो लोग पहले चालान जमा करने के लिए धक्कामुक्की करने लगे। यहां तक तो ठीक था। दोपहर में अचानक चार सौ लोगों की लगी लाइन के बीच कुछ लोग घुसने लगे। पीछे रहने वाले लोगों ने रोका, लेकिन वे रुकने के बजाय मारपीट पर आमादा हो गए। शोरशराबे के बीच हंगामा होने लगा। तीन युवक भिड़ गए। पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव कर विवाद शांत कराया।
कुछ देर बाद फिर जबरन लाइन में घुसने वाले एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया। इसे लेकर लोग बवाल करने लगे। खबर मिलने पर चौकी प्रभारी संजय पांडेय, एसएसआई अवधेश मिश्र मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में एसडीएम सदर जेपी मिश्रा, नगर कोतवाल हरिपाल सिंह यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा करने वाले लोगों को जमकर लताड़ लगाई। बैंक मैनेजर से बात कर काउंटर बढ़ाने के लिए कहा। ट्रेजरी चालान जमा करने वाले प्रत्याशियों की भीड़ के आगे पुलिस बेबस नजर आ रही थी। देर शाम तक लोग ट्रेजरी चालान जमा करने के लिए बैंक परिसर में डटे रहे।
स्टेट बैंक में ट्रेजरी चालान जमा करने आए सैकड़ों लोगों की भीड़ ने अपनी-अपनी बाइक सड़क के किनारे खड़ी कर दी थी। लोगों की भारी भीड़ और बाइकों के चलते दोपहर में भयंकर जाम लग गया। जिसे समाप्त कराने में पुलिसकर्मियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस के साथ ही कोतवाली पुलिस भी जाम समाप्त कराने के लिए जीआईसी और जिला अस्पताल के करीब से ही वाहनों को मुड़वाने लगी। जाम करीब आधे घंटे के प्रयास के बाद समाप्त हो सका।