{"_id":"57c7442d4a7975f845624bc5c5d1fdf1","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-365","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म की स्थापना के लिए भगवान राम ने लिया था जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म की स्थापना के लिए भगवान राम ने लिया था जन्म
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कथा व्यास बाल भरत जी महराज ने कहा है कि भगवान राम का जन्म ही धर्म की स्थापना के लिए हुआ था। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर जब अनाचार और अत्याचार बढ़ जाता है, तो भगवान स्वयं मानव का रूप धारण कर लोक कल्याण की रक्षा के लिए अवतरित होते हैं। शहर के तिलक इंटर कालेज में आयोजित श्रीराम कथा के तीसरे दिन बाल भरत महराज ने कहा कि श्रीराम कथा सुनने से सभी सांसारिक कष्टों का नाश होता है।
उन्होंने शिव- पार्वती विवाह का वर्णन करते हुए कहा कि मानव को जीवन और मृत्यु दोनों को सुधारने की शिक्षा मिलती है। कथा सुनने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त उमड़ रहे हैं। सुबह सात से आठ बजे तक रुद्राभिषेक का कार्यक्रम आचार्य श्री गौरव जी महराज करा रहे हैं। आयोजक आचार्य ओम प्रकाश मिश्र ने बताया कि कथा का समापन 23 नवंबर को होगा।