फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

मामूली विवाद पर बीओबी कैश वैन के चालक ने झोंका फायर

Tue, 17 Nov 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 17 Nov 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
लालगंज। मामूली विवाद पर बीओबी कैश वैन के चालक ने गार्ड से लाइसेंसी बंदूक छीनकर ट्रक पर फायर झोंक दिया। इससे हड़कंप मच गया। मौके पर जुटी भीड़ ने कैश वैन के चालक व गार्ड को जमकर पीटा। मौका पाकर चालक वैन लेकर भागने लगा। इस बीच वहां पहुंची पुलिस ने पीछाकर उसे धर दबोचा। दोनों पक्षों को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


लालगंज कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में मंगलवार की शाम तीन बजे कैशियर उपेंद्र सिंह कैश वैन लेकर लेनदेन के सिलसिले में आया था। बैंक के सामने कैश वैन खड़ी कर कैशियर अपने साथी रामनाथ व शहर कोतवाली के मोहनगंज निवासी गार्ड जगदीश सिंह के साथ भीतर चला गया। कैश वैन के पास दूसरा गार्ड कंधई थाना क्षेत्र के दीवानगंज निवासी रमेशचंद्र त्रिपाठी व चालक कंधई थाना क्षेत्र के किशुनगंज निवासी अल्ताफ पुत्र भुलई खड़ा था। इस दौरान हाईवे के निर्माण में लगी कंपनी का एक  ट्रक (मिक्सर) सीमेंट मिली गिट्टी पहुंचाने लालगंज कस्बे की ओर आ रहा था। ट्रक वाराणसी निवासी वीरेंद्र तिवारी चला रहा था। बीओबी के सामने भारी भीड़ के चलते ट्रक की चपेट में आने से कैश वैन में थोड़ी सी खराेंच आ गई।
विज्ञापन


 इससे नाराज कैश वैन चालक अल्ताफ ने ट्रक चालक पर पत्थर मारना शुरू कर दिया। यह देख ट्रक चालक नीचे उतरा तो दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। इतने में अल्ताफ का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने कैश वैन के गार्ड रमेशचंद्र त्रिपाठी की लाइसेंसी बंदूक छीनकर ट्रक की ओर फायर झोंक दिया। फायरिंग से लोगों में दहशत फैल गई। लोगों को पहले लगा कि कोई लूट की वारदात हो गई। मामूली से विवाद के बाद फायरिंग करने पर भीड़ ने कैश वैन चालक अल्ताफ व गार्ड रमेशचंद्र त्रिपाठी की धुनाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लोगों ने पीटना शुरू किया तो कैश से भरी वैन अल्ताफ अकेले लेकर शहर की ओर भाग निकला। इस बीच रानीगंज कैथौला चौकी प्रभारी दीप नारायण यादव के साथ कोतवाली पुलिस पहुंची तो बताया गया कि चालक कैश सहित वैन लेकर भागा है। यह सुनते ही पुलिस के होश उड़ गए और कैश वैन का पीछा कर किसी तरह चालक को दबोचा गया। पुलिस कैश वैन व ट्रक के चालक को लेकर कोतवाली पहुंच गई। यहां देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर बातचीत होती रही। चौकी प्रभारी दीप नारायण यादव ने बताया कि कैश वैन के चालक अल्ताफ ने मामूली विवाद के बाद फायर कर दिया। कैश सुरक्षित बीओबी की मुख्य शाखा में भेजने का प्रबंध किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed