{"_id":"5a64bd2d823d5ed708f515526c4ff22f","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-319","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बीटीसी की 1150 सीटें खाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बीटीसी की 1150 सीटें खाली
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 21 Oct 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
बीटीसी 2014 प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को परेशान होने
विज्ञापन
की आवश्यकता नहीं है। अभी जिले में 1150 सीटें खाली हैं। डायट प्रशासन 26
अक्तूबर को दूसरी चयन सूची जारी कर सकता है। दूसरी चयन सूची से भी सीटें
नहीं भरीं तो मेरिट डाउन कर तीसरी चयन सूची जारी की जाएगी।
बीटीसी 2014 के प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की दूसरी काउंसलिंग हो चुकी है। इस बार खाली सीटों के सापेक्ष तीस गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। मगर आशा के अनुरूप अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग नहीं कराई है। जिले के 32 निजी कॉलेजों में 1600 और डायट में 200 सीटों को मिलाकर कुल 1800 प्रशिक्षणार्थियों का दाखिला होना है। पहली चयन सूची में जिले में सिर्फ 650 अभ्यर्थियों ने ही दाखिला लिया है।
लगभग चार सौ अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्होंने चयन सूची में शामिल होने के बाद भी दाखिला नहीं लिया है। निजी कॉलेजों के आंकड़ों के मुताबिक अभी 1150 सीटें खाली हैं। इन सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग हो चुकी है और विभाग दूसरी चयन सूची जारी करने की तैयारी में जुटा हुआ है। इससे स्पष्ट है कि दूसरी चयन सूची से भी बीटीसी की सीटें भरने वाली नहीं है। ऐसी दशा में डायट प्रशासन को सूची डाउन करनी ही होगी। डायट प्रिंसिपल डा. सुनील दत्त ने बताया कि दशहरा और मोहर्रम का अवकाश होने के कारण 26 अक्तूबर को चयन सूची जारी की जाएगी।