फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

प्वाइंट फिर फेल, 24 घंटे बाधित रहा ट्रेनों का संचालन

Tue, 06 Oct 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 06 Oct 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर सोमवार की देर रात एक बार फिर प्वाइंट में गड़बड़ी आने से 24 घंटे तक प्लेटफार्म एक पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। ट्रेनों को काशन पर चलाया गया। जीआरपी के सामने डायमंड क्रासिंग के बीच लकड़ी के स्लीपर में प्वाइंट फंस गया था। जिसके कारण यह समस्या आई।
विज्ञापन


प्लेटफार्म एक पर अक्सर प्वाइंट की समस्या आती है। यहां की डायमंड क्रासिंग पर अभी भी लकड़ी का स्लीपर लगा है। जो काफी पुराना है और काम के चलते घिस चुका है। जब भी प्लेटफार्म एक पर ट्रेन को लेना होता है, प्वाइंट जल्दी नहीं बनता है। सोमवार को प्वाइंट की गड़बड़ी और बाद में सुधार के कारण पद्मावत और काशी विश्वनाथ एक ही ट्रैक पर आने से बच गईं। सूत्रों की मानें तो पीछे वाला प्वाइंट ठीक हुआ तो जीआरपी थाने के सामने वाला प्वाइंट फेल हो गया। जिससे सिग्नल के संचालन से लेकर पटरियों के बदलने का काम ठप हो गया।
विज्ञापन


 सोमवार को पद्मावत एक्सप्रेस जाने के बाद ऐसा हुआ। उसके बाद ट्रैक के जिम्मेदार लोगों ने प्वाइंट बनाने की जहमत नहीं उठाई। एसएम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रातभर काशन लगाकर गाड़ियों को चलाया गया। मंगलवार सुबह गैंगमैन आए। तब जाकर प्वाइंट को ठीक करने का काम शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक चलता रहा। सूत्रों का कहना है कि लकड़ी के स्लीपर को नहीं बदला गया तो किसी दिन भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसकी जगह सीमेंट वाले स्लीपर की जरूरत है। इस बारे में एडीईएन अर्जुन सिंह का कहना है कि लकड़ी के स्लीपर बदलने में समय लगेगा। ऊपर से आर्डर मिलने के बाद ही सीमेंट वाले स्लीपर की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed