फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

प्रिंटिंग प्रेस पर एसडीएम का छापा

Sat, 26 Sep 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 26 Sep 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के मैदान में उतरे प्रत्याशियों की बिना अनुमति होर्डिंग्स, पोस्टर बनाने वालों पर शनिवार की रात प्रशासन आफत बनकर टूटा। आधा दर्जन दुकानदारों के यहां छापेमारी के बाद सभी को नोटिस देने की कार्रवाई की जा रही है। एक दुकानदार को पुलिस अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव की घोषणा के साथ ही दावेदार प्रिंटिंग प्रेसों व फलैक्स की दुकानों से प्रचार सामग्री तैयार करा रहे हैं। इसकी छपवाई भी दुकानदार अपनी मर्जी से कर रहे हैं। बताते हैं कि प्रत्याशियों के लिए तैयार प्रचार सामग्री की जानकारी प्रशासन को देनी थी, लेकिन किसी ने भी ऐसा नहीं किया। एसडीएम सदर जेपी मिश्र, शहर कोतवाल अनिल कुमार व सिविल लाइंस चौकी प्रभारी उदय त्रिपाठी शनिवार को ऐसे संस्थानों पर छापामारी करने निकले। जीआईसी के सामने स्थित प्रिंटिग की दुकानों पर अधिकारियों ने काफी देर तक छानबीन की।
विज्ञापन


 प्रचार सामग्रियों में न तो मुद्रक का नाम था और न ही उसकी संख्या का। ऐसे में प्रशासन को प्रत्याशियों के खर्च का ब्यौरा नहीं मिल पाता। कचहरी के करीब प्रिटिंग प्रेस में छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के तैयार फलैक्स और पोस्टर मिले। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। यहां से दुकानदार को भी एसडीएम के आदेश पर पुलिस अपने साथ ले गई। मीराभवन में भी छापेमारी हुई। इससे दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। एसडीएम ने बताया कि ऐसे संभावित प्रत्याशियों व दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो बिना अनुमति के प्रचार सामग्री छाप/ छपवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed