{"_id":"06c44dce2f39e592f61d5bbbe72de501","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-274","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों से नाराज विवाहिता ने गंगा में कूद दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों से नाराज विवाहिता ने गंगा में कूद दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 26 Sep 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों से नाराज विवाहिता ने गंगा में कूदकर जान दे दी। जानकारी पर घरवाले पहुंचे और उसके शव को निकलवाया। बिना पुलिस को जानकारी दिए ही उसका दाह संस्कार कर दिया गया।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के मऊदारा करेंटी गांव निवासी रानी (30) पत्नी मेवालाल का शुक्रवार की रात में परिजनों से विवाद हो गया था। बताते हैं कि गुस्से में आकर वह घर छोड़कर चली गई। बाद में पता चला कि वह करेंटी घाट की तरफ गई है। परिजन उसे खोजते हुए घाट पहुंचे तो पता चला कि एक महिला ने गंगा में छलांग लगाई है।
इस पर घर के लोग परेशान हो गए। निजी गोताखोरों को नदी में उतारा गया। काफी मशक्कत के बाद रानी का शव बरामद हो गया। इस पर वह शव को घर उठा लाए। सुबह-सुबह ही परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।