फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

दूसरे दिन बिके 193 नामांकन पत्र

Sat, 26 Sep 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 26 Sep 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
जिला पंचायत सदस्य पद के पहले चरण के चुनाव के लिए शनिवार को 193 प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा। शुक्रवार को 36 नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ ही दो दिन में 229 पर्चे बिके हैं। पहले चरण के चुनाव के लिए सोमवार को अफीम कोठी में सुबह आठ बजे से पर्चा दाखिला होगा। प्रत्याशियों की सुविधा के लिए दाखिले के अंतिम दौर तक नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य पद की 61 सीटों के लिए नामांकन स्थल अफीक कोठी और बीडीसी सदस्यों के लिए नामांकन स्थल ब्लाक मुख्यालयों को बनाया गया है। आसपुर देवसरा, पट्टी, बेलखरनाथ, गौरा और शिवगढ़ के ब्लाकों में पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य शुक्रवार से प्रारंभ कर दिया गया। पर्चा दाखिल करने की तिथि के तीन दिन पहले से ही नामांकन पत्रों की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को अवकाश होने के कारण कम लोग पर्चा खरीद पहुंचे, मगर शनिवार को पांचों ब्लाकों के काउंटर पर पर्चा खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। शनिवार को पांचों ब्लाकों के लिए 193 उम्मीदवारों ने पर्चा खरीदा। जबकि 36 प्रत्याशियों ने शुक्रवार को ही नामांकन पत्र खरीद लिया था। निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा ने बताया कि प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करने अफीम कोठी ही आएंगे। इसलिए नामांकन पत्रों की बिक्री 29 सितंबर तक चलती रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रत्याशी सुबह आठ से शाम चार बजे तक नामांकन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed