फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

बेल्हा में 26 हजार बच्चे कुपोषित

Sun, 20 Sep 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 20 Sep 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
जिले में 0 से 5 वर्ष तक के करीब 26 हजार बच्चे कुपोषण की चपेट में हैं। खानपान की कमी और सही तरीके से देखभाल न हो पाने के कारण वे कुपोषित की श्रेणी में आ गए हैं। प्रशासन की ओर से पिछले दिनों आयोजित वजन दिवस की रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेज दी है। कुपोषण के शिकार बच्चों के इलाज के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है। 
विज्ञापन


सात सितंबर से दस सितंबर तक जिले में वजन दिवस मनाया गया था। इस दौरान आशा कार्यकत्रियों के साथ एएनएम ने बनाए गए केंद्रों के अलावा घर-घर जा कर 0 से 5 वर्ष तक के 3 लाख 234 बच्चों का वजन लिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी आरती सिंह की मानें तो जनपद में वजन दिवस के दौरान 26 हजार 780 बच्चों का वजन बहुत ही कम निकला। ये बच्चे कुपोषण की चपेट में हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी की ओर से स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेज कर कुपोषित बच्चों के बारे में जानकारी दी गई है। साथ ही जिलाधिकारी को भी इसकी रिपोर्ट सौंपी गई है। अब प्रशासन ने ऐसे बच्चों की सेहत सुधारने के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है। बच्चों के इलाज के साथ ही उनके परिवारीजनों को भी जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed