फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

सिविल लाइंस में लिंटर ढहा, पांच घायल

Sat, 25 Jul 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 25 Jul 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
 नगर के सिविल लाइंस में जर्जर मकान का लिंटर ढह गया। इससे पांच लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना शुक्रवार की रात 11 बजे की है।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइंस में माया देवी के मकान में रामदीन विमल किराये पर रहते हैं। शुक्रवार को उसके पोते आयुष का जन्मदिन था। इसलिए रिश्तेदार भी घर पर आ गए थे।
विज्ञापन


 शाम से ही परिवार में जश्र का माहौल था। रात करीब 11 बजे जब लोग खाना खाकर बिस्तर पर सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी एक कमरे का जर्जर लिंटर का कुछ हिस्सा गिर गया। इससे नीचे मौजूद लोग घायल हो गए। शोरशराबा सुनकर सो रहे परिजन और आसपास के लोग भागकर पहुंचे। घायलों के ऊपर से मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। लोगों की मदद से सभी को जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस और फायरब्रिगेड के लोग भी पहुंच गए। घायल देवकली (70), रामदीन विमल (75), शशीकरण विमल (35) पत्नी सुरेंद्र कुमार, अंतिमा (21) पुत्री जनार्दन प्रसाद, अंजू (25) पुत्री पारसनाथ की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed