फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh News: Former BJP MLA Laxmi Narayan Pandey passed away, wave of mourning in the area

Pratapgarh News : भाजपा के पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण पांडेय गुरुजी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Thu, 31 Jul 2025 07:33 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 31 Jul 2025 07:33 PM IST
सार

भाजपा के पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण पांडेय गुरुजी (78) का गुरुवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उन्होंने प्रयागराज स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
Pratapgarh News: Former BJP MLA Laxmi Narayan Pandey passed away, wave of mourning in the area
लक्ष्मी नारायण पांडेय गुरुजी। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

भाजपा के पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण पांडेय गुरुजी (78) का गुरुवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उन्होंने प्रयागराज स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। लोग उनकी समाज सेवा और मिलनसार व्यक्तित्व की चर्चा करते रहे।गुरुजी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के कार्यकाल में बीरापुर विधानसभा क्षेत्र (वर्तमान में रानीगंज) से विधायक चुने गए थे। उनकी सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए उन्हें क्षेत्र में काफी सम्मान प्राप्त था।

विज्ञापन


लक्ष्मी नारायण पांडेय ‘गुरुजी’ लंबे समय से भाजपा के सक्रिय सदस्य रहे और क्षेत्र की जनता के बीच उनकी गहरी पैठ थी। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में सामाजिक कार्यों और जनकल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योगदान दिए। उनके निधन की सूचना मिलते ही प्रयागराज स्थित आवास पर स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे। 
विज्ञापन


भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि लक्ष्मी नारायण पांडेय एक समर्पित नेता और समाजसेवी थे। उनका निधन पार्टी और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। अन्य भाजपा नेताओं ने भी सोशल मीडिया और शोक सभाओं के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इधर उनके पैतृक गांव मोलनापुर बड़ारी में भी इस खबर पर लोगों में शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed