फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh News: Enraged family members insist on burying the body at the house of the accused, eight arrested

Pratapgarh News : भड़के परिजन आरोपितों के घर शव दफनाने की जिद पर अड़े, आठ गिरफ्तार

Fri, 24 Oct 2025 07:32 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Oct 2025 07:32 PM IST
सार

बाघराय थाना क्षेत्र के बेधनगोपालपुर गांव में छेड़खानी को लेकर मारपीट में मृत 12 वर्षीय पूजा का शव घर पहुंचते ही लोग भड़क गए। शुक्रवार को आरोपियों के घर पर शव दफनाने की जिद पर अड़े परिजनों को पुलिस समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन
Pratapgarh News: Enraged family members insist on burying the body at the house of the accused, eight arrested
अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते परिजन और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बाघराय थाना क्षेत्र के बेधनगोपालपुर गांव में छेड़खानी को लेकर मारपीट में मृत 12 वर्षीय पूजा का शव घर पहुंचते ही लोग भड़क गए। शुक्रवार को आरोपियों के घर पर शव दफनाने की जिद पर अड़े परिजनों को पुलिस समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। बवाल की आशंका में गांव में पुलिस फोर्स मुस्तैद रही।

विज्ञापन

बेधनगोपालपुर निवासी रामचंद्र सरोज के भाई की औरत के साथ 19 अक्तूबर को पड़ोस के ही कुछ लोगों ने छेड़खानी की। जिसे लेकर 20 अक्तूबर की रात पड़ोसियों ने रामचंद्र सरोज व उसके परिजनों पर लाठी डंडा, कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। हमलावरों ने फायरिंग भी की। रामचंद्र को बचाने के लिए उसकी बेटी पूजा उस पर लेट गई। हमलावरों ने उसके सिर पर तमंचे के बट से प्रहार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

विज्ञापन


एआरएन में इलाज के दौरान 23 अक्तूबर की सुबह पूजा की मौत हो गई। घटना के दूसरे दिन ही पुलिस ने रामचंद्र की तहरीर पर आरोपी हरीलाल सरोज, कुंवारे सरोज, जीवालाल सरोज, शिवा सरोज, प्रदीप सरोज, अरुण सरोज, बलदेव सरोज और धर्मराज सरोज व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। शुक्रवार को आक्रोशित परिजन आरोपी हरीलाल सरोज के घर पर शव दफनाने की जिद पर अड़े थे। इसके लिए लोगों को हुजूम मौके की तलाश कर रहा था। आरोपियों के घर की ओर लोग फावड़ा लेकर पहुंचे लेकिन पुलिस ने मशक्कत के बाद सभी को रोक लिया। थानाध्यक्ष ने स्थानीय लोगों की मदद से परिजनाें को दो घंटे तक समझा बुझाकर अंतिम संस्कार के लिए राजी किया।


परिजनों ने डीएम को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन एसओ को सौंपा। जिसमे सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस, 50 लाख की आर्थिक मदद, परिवार की सुरक्षा, आरोपियों को सख्त सजा दिलाने समेत अन्य मांग शामिल रही। सीओ सदर करिश्मा गुप्ता ने बताया कि एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात है। अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

लाठी, कुल्हाड़ी व कारतूस बरामद

बेधनगोपालपुर में हुई मारपीट के आरोपी रामकुमार उर्फ कुंवारे, हरीलाल ,प्रदीप कुमार, बलदेव, शिवा, अरुण कुमार, धर्मेंद्र व एक बाल अपचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सभी को जेल भेजा गया।

आरोपी व घर की महिलाएं घर छोड़कर फरार, मृत मिली भैंस

मारपीट की घटना के बाद आरोपी बनाए गए पुरुष व महिलाएं घर छोड़कर फरार हो गई थीं। बृहस्पतिवार को पूजा के मौत की खबर मिलते ही बुजुर्ग भी घर से चले गए। शुक्रवार को हंगामे के बीच आरोपियों के घर मृतका का शव दफनाने की जिद करते हुए आक्रोशित लोग पहुंचे। इस बीच एक आरोपी के मकान में भैंस मृत मिली। लोगों ने बताया कि घर में भैंस बंद थी। जो भूख प्यास से मर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed