प्रतापगढ़ : प्रेमिका ने घर बुलाकर युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला, हाथ काटा, आंखें भी फोड़ी
अभिनंदन को बेरहमी से पीटा गया। उसका एक हाथ कुल्हाड़ी से काटने के साथ ही शरीर पर कई जगह कुल्हाड़ी से वार किए गए। उसकी आंखें भी फोड़ दी गई। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण जुट गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे अस्पताल भेजवाया गया, जहां अभिनंदन की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लीलापुर कोतवाली के नेकूहा बनवीरकाछ गांव में प्रेमिका से मिलने गए युवक की परिजनों ने बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने युवक का कुल्हाड़ी से हाथ काट डाला और उसकी आंख भी फोड़ दी। मामले में महिला और उसके पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना के वायरल वीडियो में लोग युवक पर चोरी का आरोप लगाकर उसे पीटते नजर आ रहे हैं।
लीलापुर कोतवाली के नेकूहा बनवीरकाछ निवासी अभिनंदन सिंह (35) का गांव की ही एक शादीशुदा महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार की देर रात अभिनंदन को उसकी महिला मित्र ने फोन कर अपने घर बुलाया था। उसी समय महिला के घर वालों ने अभिनंदन को दबोच लिया। चोरी का आरोप लगाते हुए खजांची पटेल ने पुत्र बड़ेलाल पटेल, सुरेश पटेल व संजय पटेल और शंकर पटेल, कमलेश वर्मा ,शंकर वर्मा ने अभिनंदन को दबोच कर उसे बुरी तरह पीटना शुरू किया।
क्रूरता की हद पार करते हुए आरोपियों ने उसका एक हाथ कुल्हाड़ी से काटने के साथ ही आंखें फोड़ दी। शोर शराबा सुनकर गांव के लोग पहुंचे। आनन-फानन में अभिनंदन को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक तीन भाइयों मे सबसे छोटा था। सबसे बड़ा भाई आनन्द सिंह, फिर अनिरुद्ध सिंह है। मृतक के दो बेटियां हैं। पुलिस ने संजय पटेल व फोन करके बुलाने वाली महिला सपना व उसके पति को हिरासत में ले लिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई आनंद सिंह की तहरीर पर महिला समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
पत्नी सहित मृतक के परिजनों को थी महिला से प्रेम संबंध की जानकारी
मृतक अभिनंदन की पत्नी सुलोचना, बेटी लक्ष्मी, कामिनी सहित परिजन घटना से सदमे में हैं। पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिस को जानकारी देते हुए बड़े भाई आनंद ने बताया कि अभिनंदन का पड़ोस की सपना से प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को थी। सोमवार की रात मृतक के मोबाइल पर बात कर महिला ने उसे बुलाया और परिवार के लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान उस पर झूठा चोरी का आरोप लगाते रहे। मृतक लकड़ी काटने व कटवाने का काम करता था।
जान की मांगता रहा भीख, नहीं खाया रहम
मृतक अभिनंदन को पीटकर पहले उसका हाथ आरोपियों ने तोड़ दिया था। वह जान बख्शने की भीख मांगता रहा, लेकिन हत्यारोपी पीटते रहे। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि मृतक के दोनों हाथ काटने के मकसद से दो वार किए गए। गर्दन, सिर, कंधा व पीठ पर भी कुल्हाड़ी से कुल दस वार किए गए। सिर में गहरी चोट लगने से मौत हुई। सूत्रों के अनुसार आरोपी को पीटने के दौरान मोबाइल में वीडियो बनाया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मृतक गंभीर रूप से घायल होने के बाद जमीन पर तड़पता नजर आ रहा है। जबकि कुछ लोग उसे चोर बता रहे हैं।
युवक की हत्या के मामले में महिला समेत दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। हत्या के तमाम बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। -रोहित मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी