फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh Loksabha: Today the box of luck of the candidates will open, the trend will start coming from 8.30

Pratapgarh Loksabha: मंगलवार को खुलेगा प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा, साढ़े आठ बजे से आने लगेगा रूझान

Mon, 03 Jun 2024 07:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Jun 2024 07:18 PM IST
सार

मंगलवार को महुली मंडी में होने वाली मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना का परिणाम जल्दी आए, इसके लिए चुनाव आयोग की मंजूरी मिलते ही टेबल की संख्या बढ़ाकर 22-22 कर दिया गया है। प्रतापगढ़ संसदीय सीट के पांचों विधानसभाओं में 22-22 टेबल लगेंगे।

विज्ञापन
Pratapgarh Loksabha: Today the box of luck of the candidates will open, the trend will start coming from 8.30
मतगणना स्थल प्रतापगढ़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रतापगढ़ संसदीय सीट के लिए चुनावी समर में कूदे 26 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मंगलवार को होगा। कौशांबी संसदीय सीट के कुंडा और बाबागंज विधानसभा के मतों की गणना 24 राउंड और कुंडा विधानसभा के मतों की गणना 26 राउंड में होगी। प्रतापगढ़ संसदीय सीट के रामपुरखास की गणना 15, सदर की 17, पट्टी , रानीगंज की गणना 18-18 राउंड और विश्वनाथगंज की मतगणना 19 राउंड़ में पूरी हो जाएगी। साढ़े आठ बजे के बाद रूझान आना प्रारंभ हो जाएगा और दोपहर बारह बजे तक परिणाम आ जाएगा और दोपहर दो बजे तक विजयी प्रत्याशी को प्रमाणपत्र दे दिया जाएगा।

विज्ञापन


मंगलवार को महुली मंडी में होने वाली मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना का परिणाम जल्दी आए, इसके लिए चुनाव आयोग की मंजूरी मिलते ही टेबल की संख्या बढ़ाकर 22-22 कर दिया गया है। प्रतापगढ़ संसदीय सीट के पांचों विधानसभाओं में 22-22 टेबल लगेंगे, जबकि कौशांबी संसदीय सीट के कुंडा और बाबागंज विधानसभाओं में 14-14 टेबल लगाए गए हैं। इससे परिणाम जल्दी आने के आसार रहेंगे।

विज्ञापन

सोमवार को आरओ और एआरओ अपने-अपने पंडाल में पहुंचकर लाउडस्पीकर, कंप्यूटर सहित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटे रहे। सुबह आठ बजे से प्रारंभ होने वाली मतगणना का रुझान साढ़े आठ बजे से आना प्रारंभ हो जाएगा। कंट्रोल यूनिट से होने वाले मतों की गणना करना काफी आसान होगा। अफसरों की मानें तो पहले राउंड में आधे घंटे का समय लग सकता है, मगर इसके बाद की गणना में दस से बारह मिनट का समय लगेगा।

रामपुर खास और सदर विधानसभा की गणना पहले होगी। अगर किसी तरह का अवरोध उत्पन्न न हुआ, तो दोपहर 12 बजे तक परिणाम आ जाएगा और दो बजे तक प्रत्याशी को प्रमाणपत्र मिल जाएगा। रामपुर खास की गणना 15, सदर की 17, पट्टी , रानीगंज की गणना 18-18 राउंड और विश्वनाथगंज की मतगणना 19 राउंड़ में पूरी होगी।

कर्मचारियों को सुबह छह बजे का दिया गया समय

मतगणना कार्मिकों को सुबह छह बजे बुलाया गया है। इससे साफ है कि दो घंटे पहले आने वाले कर्मचारियों को अभिकर्ताओं के आने का इंतजार रहेगा। मतगणना के लिए 778 कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है। इसमें से सात सौ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जबकि दस प्रतिशत कर्मचारियों को रिजर्व में रखा जाएगा।

कंट्रोल रूम भेजेगा चुनाव आयोग को रिपोर्ट

विधानसभाओं के आरओ प्रत्येक राउंड की गणना की सूची मंडी परिषद में बने कंट्रोल रूम में मुहैया कराएंगे। कंट्रोल रूम ही चुनाव आयोग को मतगणना की प्रगति की रिपोर्ट देने के साथ ही रुझान की जानकारी सार्वजनिक करेगा। इसके लिए भारी संख्या में फोर्स और अफसरों की तैनाती की गई है।

मोबाइल लेकर नहीं घुस पाएंगे सकेंगे कर्मचारी और अभिकर्ता

प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं और मतदान कार्मिकों के मोबाइल लेकर अंदर घुसने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इससे वह गणना स्थल से प्रत्याशियों और करीबियों को रुझान की जानकारी नहीं दे पाएंगे।

पोस्टल बैलेट की पहले होगी गणना

जिले के 2883 पोस्टल बैलेट की गणना पहले प्रारंभ की जाएगी। पोस्टल बैलेट के लिए अलग से टेबल लगाई गई है। पोस्टल बैलेट के मतों की गणना के लिए कर्मचारियों की अलग से तैनाती की गई है।

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतगणना कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सुबह छह बजे कर्मचारियों को पहुंचने को कहा गया है। आठ बजे से मतगणना प्रारंभ हो जाएगी। - त्रिभुवन विश्वकर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन

39 प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र एक नजर में 

0 जोन की संख्या ---23

0 सेक्टर की संख्या--160

0 मतदेय स्थल----1230

0 बूथों की संख्या -----1902

0क्रिटिकल बूूथ ----248

0 वेबकास्टिंग ------1101

0 कुल मतदाता------ 18,33,312

0 महिला मतदाता ----8,63,294

0 पुरुष मतदाता ----9,70,013


विधानसभा का नाम सेक्टर             बूथों की संख्या
रामपुरखास             27                         339
विश्वनाथगंज             37                         437
प्रतापगढ़                         31                         377
पट्टी                         33                         400
रानीगंज                         32                         349
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed