फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Locks in banks, ATMs become empty as soon as hotspots are created

Pratapgarh: हॉटस्पॉट बनते ही बैंकों में लग गए ताले, एटीएम हो गए खाली

Wed, 13 May 2020 11:41 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 May 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Locks in banks, ATMs become empty as soon as hotspots are created
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
जिला अस्पताल में कोरोना मरीज मिलने के बाद हॉटस्पाट इलाके में स्थित भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, उप्र बड़ौदा ग्रामीण बैंक की मुख्य शाखाओं में ताला लगने से जिले में कैश का संकट गहरा गया है। शाम होते ही एटीएम में रुपये खत्म होने से ग्राहकों को निराश लौटना पड़ा। ग्रामीण इलाकों  की शाखाओं में कैश वैन नहीं पहुंचने से नगदी का संकट गहरा गया है। इधर, एसबीआई बंद होने से 14 दिन के लिए चेकों की क्लीयरिंग ठप हो गई है। 
विज्ञापन


मंगलवार को जिला अस्पताल के एक किमी परिधि को हॉटस्पॉट एरिया घोषित करते हुए सभी दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और बैंक शाखाएं बंद करा दी गई थीं। महिला अस्पताल के ठीक सामने बड़ौदा उप्र ग्रामीण बैंक की मुख्य शाखा, एसबीआई की मुख्य शाखा और जिला अस्पताल के सामने बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा स्थित है।
विज्ञापन


एसबीआई और बॉब की शाखाओं में चेस्ट स्थापित है, जिससे जिले के सभी एटीएम और अधीनस्थ शाखाओं में कैश की मांग पूरी की जाती है। एसबीआई के सामने पुलिस ने बैरियर लगाकर पूरी तरह इलाके को सील कर दिया है। सुबह बैंक कर्मियों ने अंदर घुसने का प्रयास किया तो पुलिस ने डंडा पटककर खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर तीनों शाखाओं में ताला लटकने से कैश वैन नहीं निकलीं और एटीएम में रुपये नहीं भरे गए। शाम को एटीएम में रुपये निकालने के लिए पहुंचने वालों को निराश होना पड़ा। इधर, एसबीआई बंद होने से चेकों की क्लीयरिंग बुधवार को भी नहीं हुई। 

हॉटस्पॉट इलाके में होने से बैंकों को बंद कर दिया गया है। कैश वैन अंदर नहीं घुसने पा रही है। डीएम से बात हुई है। गुरुवार को कुछ रास्ता निकालने की बात कहे हैं। अगर कैश वैन अंदर नहीं घुसने दिए तो शाखाओं और एटीएम में नगदी का संकट गहरा जाएगा। जीपी निगम, चीफ मैनेजर, एसबीआई 

यह हमारा दुर्भाग्य है कि जिस परिसर में हमारी शाखा स्थित है, वह एरिया हॉटस्पॉट घोषित हो गया है। अब तो 14 दिन के लिए समस्या है। फिलहाल कैश वैन को छूट मिलना जरूरी है। अगर कैश वैन नहीं चलेगी तो शाखाओं में और एटीएम में रुपये कैसे पहुंचेंगे। टीके चक्रवर्ती, चीफ मैनेजर, बैंक ऑफ बड़ौदा 


हॉटस्पॉट एरिया में कोई भी दुकान और बैंक शाखाएं नहीं खुलेंगी, कैश वैन निकलने के लिए दो घंटे की ढील प्रतिदिन दी जाएगी। जिससे शहर में नगदी का संकट गहराने न पाए। मोहनलाल गुप्ता, एसडीएम, सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed