फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Last nomination papers of BSP candidate 11 on last day

प्रतापगढ़: अंतिम दिन बसपा प्रत्याशी सहित 11 ने भरा नामांकन पत्र

Tue, 23 Apr 2019 11:50 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 23 Apr 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Last nomination papers of BSP candidate 11 on last day
नामांकन के अंतिम दिन कलेक्ट्रेट गेट पर लगी रही प्रत्याशी समर्थकों की भीड़। - फोटो : प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ संसदीय सीट पर मंगलवार को आखिरी दिन नामांकन करने वालों की सबसे अधिक भीड़ दिखी। दिग्गज नेताओं का नामांकन सोमवार को होने के कारण जिला प्रशासन को मशक्कत तो नहीं करनी पड़ी, मगर शाम पांच बजे तक नामांकन होता रहा। बसपा प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी ने मंगलवार को दो और सेटों में पर्चा दाखिल किया। जब निर्दलीय सहित 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस प्रकार नामांकन पत्र दाखिल करने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। 
विज्ञापन


मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन था। इसलिए नामांकन पत्र लेने वाले निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन करने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। सोमवार को राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशियों का नामांकन होने से मंगलवार को जिला प्रशासन को काफी राहत रही। बसपा प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी ने मंगलवार को दो और सेटों में पर्चा भरा। मगर उनके साथ न तो भीड़ थी और न ही कोई तामझाम था। उन्होंने सीधे नामांकन कक्ष में पहुंचकर पर्चा भरा।
विज्ञापन


इसके अलावा जगदीशलाल पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया, विजय सुभासपा, निर्भय सिंह निर्दलीय, अजय शर्मा भारतीय सर्वजन विकास पार्टी, दिनेश कुमार निर्दलीय, जय प्रकाश प्रगतिशील मानव समाज पार्टी, माता प्रसाद भारतीय राष्ट्रीय जनसत्ता पार्टी, संजीव कुमार जस्टिस पार्टी, उमापति ओझा निर्दलीय, विजय कुमार मौर्य निर्दलीय, विजय कुमार विश्वकर्मा आम जनता पार्टी (इंडिया)  ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इधर तीन बजे तक नामांकन कक्ष में पहुंचने वाले सभी प्रत्याशियों का नामांकन पत्र लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बजे संख्या अधिक होने के कारण प्रत्याशियों को डीएम के सभागार में बैठाया गया। शाम पांच बजे तक बारी-बारी से प्रत्याशियों को बुलाकर नामांकन पत्र लिया गया। बुधवार को 11 से तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी और 25 अप्रैल को नाम वापस लिए जा सकेंगे। 26 अप्रैल को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। 


तो क्या दो ईवीएम से होगा चुनाव 
एक ईवीएम में अधिकतम 16 बटन हैं। इनमें 15 प्रत्याशियों के लिए जबकि एक नोटा का है। जिले में अभी तक 25 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। अगर सभी के पर्चे वैध होते हैं तो जिले में दो ईवीएम से चुनाव कराना होगा। इसका फैसला 24 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होने के बाद होगा। फिलहाल ईवीएम को जोड़ने में कोई दिक्कत नहीं होगी। एडीएम शत्रोहन वैश्य ने बताया कि एक साथ 24 ईवीएम को जोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed