{"_id":"6966032540e55bbd4990f8eec0ddad13","slug":"pratapgarh-hindi-news-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेलीफोन का बिल न जमा करने और फोन कटवाकर सेट कार्यालय में न जमा करने वाले लोगों के खिलाफ विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। 30 हजार से अधिक बकाएदारों का खाका तैयार करके विभाग नोटिस भेजने वाला है। नोटिस मिलने के 15 दिन के अंदर बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विभाग कार्रवाई करेगा। टेलीफोन कनेक्शन लेने के बाद लोग काफी दिनों तक बात किए। अधिक बिल हो जाने पर या बार-बार खराबी आने से परेशान होने के बाद लोगों ने बिल जमा करना ही बंद कर दिया। इसके बाद भी उपभोक्ता के घर बिल आता रहा। लोग बिल जमा करने के लिए विभाग की ओर जाना ही बंद कर दिए।
बिल न जमा होने से जनपद में करीब 50 लाख से अधिक रुपये विभाग के फंस गए हैं। इससे परेशान अधिकारी वसूली अभियान शुरू कर दिए। 20 हजार से अधिक का बिल बकाया रखने वाले लोगों का खाका विभाग तैयार कर रहा है। ऐसे लोगों के घर बिल जमा करने के लिए नोटिस भेजने की तैयारी विभाग कर रहा है। विभाग की ओर से दिए गए पत्र में लिखा है कि नोटिस प्राप्त होने के दो माह के अंदर बिल न जमा करने वाले उपभोक्ता के घर नोटिस चस्पा करके कार्रवाई की जाएगी। जिला मुख्यालय पर पहुंच कर डुप्लीकेट बिल प्राप्त करें। बिल को लेकर बेहिचक एसडीओ या फिर टीडीएम के पास जाकर पास करवा कर बिल काउंटर पर जमा कर रसीद प्राप्त कर सकते है। इस बाबत टीडीएम से बात करने का प्रयास किया गया, मगर संपर्क नहीं हो सका।