फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: groom done Fake marriage, then taken jewellery of bride

प्रतापगढ़: झांसा देकर रचाया विवाह, दुल्हन को बेहोश कर उतार लिए जेवरात

Tue, 19 Mar 2019 12:04 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 19 Mar 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: groom done Fake marriage, then taken jewellery of bride
परिजनों ने दूल्हे समेत महिलाओं को पीटा, बंधक बनाने के बाद किया पुलिस के हवाले - फोटो : प्रतापगढ़
 शादी कर दुल्हन को नोएडा लेकर जा रहे दूल्हे की नियत खराब हो गई। दुल्हन को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके जेवरात उतरवा लिए। खबर मिलने पर पहुंचे दुल्हन के परिजनों ने दूल्हा समेत महिलाओं को बंधक बना लिया। सभी की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के अमरपुर निवासी आनंद पाल पुत्र रामकृपाल की शादी खभोर की रहने वाली निशा पाल से तय थी। 17 मार्च को आनंद पाल बड़ी सादगी से उसके घर बारात लेकर पहुंचा। शादी के बाद सोमवार को आनंद दुल्हन निशा की विदाई कर पहले चौहरजन धाम दर्शन-पूजन करने गया। आनंद के साथ महिलाएं भी थीं। आनंद ने शादी के बाद निशा को अपने साथ नोएडा ले जाने की बात ससुराल के लोगों से बताई थी।
विज्ञापन


चौहरजन धाम से निकलने के बाद रास्ते में आनंद पाल के साथ मौजूद महिलाओं ने निशा के जेवरात उतारने शुरू कर दिए। उसे कोई नशीला पदार्थ भी खिला दिया था। जिससे वह बेहोश हो गई थी। इस बीच वाहन चालक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दुल्हन निशा के परिजनों को खबर दे दी। आनंद के रेलवे स्टेशन पहुंचते ही निशा के परिजन पहुंच गए। उसकी दशा देख लोग आक्रोशित हो गए। सभी को उसी गाड़ी में बंधक बनाकर अपने घर खभोर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां आक्रोशित लोगों ने आनंद व उसके साथ की महिलाओं को जमकर पीटा। इस बीच अमरपुर के पड़ोसी गांव श्रीनाथपुर का रहने वाला सचिन पाल निशा के घर पहुंचा। उसने बताया कि आनंद पहले तीन शादियां कर चुका है। यह उसकी चौथी शादी है। यह सुनते ही फिर से लोग बेकाबू हो गए। उन लोगों ने सभी को फिर पीटना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर कंधई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सभी को अपने साथ थाने ले गई। एसओ कंधई ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


निशा के घरवालों को दिखाया था सब्जबाग
कंधई थाना क्षेत्र के खभोर की रहने वाली निशा पाल के साथ शादी करने से पहले आनंद ने सभी को सब्जबाग दिखाया था। आनंद ने पहले हुई शादी की बात किसी से नहीं बताई थी। यह सब्जबाग दिखाया कि निशा को अपने साथ लेकर वह नोएडा में रहेगा। बड़े शहर में बेटी के रहने की खुशी में निशा के घरवाले कोई छानबीन करना भी बेहतर नहीं समझे। जबकि इस बात का भी आरोप है कि शादी के बाद वह अपनी पत्नियों का दूसरों के साथ सौदा तय कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed