{"_id":"6ae23525a5bf8f3856004f1c","slug":"angered-by-the-assault-on-a-colleague-lawyers-staged-a-protest-by-boycotting-work-three-accused-have-been-arrested-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1050-181150-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: साथी की पिटाई से नाराज अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: साथी की पिटाई से नाराज अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कुंडा तहसील में प्रदर्शन करते आक्राशित अधिवक्ता। अधिवक्ता
अधिवक्ता के साथ की गई मारपीट से नाराज साथियों ने बुधवार को कुंडा तहसील में नाराजगी जाहिर की। सीओ कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की। वहीं, कार्य बहिष्कार कर आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाए जाने की मांग की। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दर्जियाना बरई निवासी मुख्तार अहमद मंगलवार को सुबह घर के बाहर बैठे थे। आरोप है कि तभी पड़ोसी मोहम्मद शमीम व मोहम्मद कलीम हिस्सेदारी की मांग करते हुए लकड़ी का दरवाजा खोलकर ले जाने लगे। दोनों के बीच में बहस होने लगी। शमीम व कलीम ने अपने साथी मोहम्मद शमशाद, मोहम्मद शानू, मोहम्मद कैफ के साथ मुख्तार, उनके भाई आशिक अली व पत्नी पर हमला कर दिया।
अधिवक्ता आशिक अली गंभीर चोटें आईं। लखनऊ में उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर कुंडा पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। बुधवार को आक्रोशित अधिवक्ता साथियों ने सीओ कार्यालय के सामने सीओ शिव नारायण वैश्य का घेराव कर नारे लगाने। सीओ ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
एसडीएम कुंडा अजय कुमार यादव के खिलाफ भी अधिवक्ताओं ने नारेबाजी की। सीओ कुंडा शिवनारायण वैश्य के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद कलीम, मोहम्मद शमीम व मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार किया है। दो की तलाश की जा रही है।