फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   How are they supposed to learn skills

Pratapgarh News: हुनर सीखें कैसे... चार साल से कोच ही नहीं हैं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
How are they supposed to learn skills
स्टेडियम में अभ्यास करते ​खिलाड़ी। संवाद
स्टेडियम है, कोर्ट है, नेट और बॉल भी है, इंतजार है कोच का। कोच जो खिलाड़ियों को वॉलीबॉल में हुनरमंद बना सके। उनकी अंदर छिपी स्किल को उभारा सके लेकिन चार साल से खिलाड़ी आश्वासन के भरोसे अभ्यास कर रहे हैं। उन्हें अभी तक कोच नहीं मिला।
विज्ञापन

मीराभवन स्थित स्टेडियम में वॉलीबॉल खिलाड़ियों की प्रतिभा प्रशिक्षक के अभाव में दम तोड़ रही है। कुछ ने वॉलीबॉल में कॅरिअर बनाने के प्रयागराज और लखनऊ का रुख कर लिया। जो बच गए वह स्टेडियम में कोच की नियुक्ति की आस में हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में वॉलीबॉल प्रशिक्षक का स्थानांतरण होने के बाद से पद खाली है। रोजाना करीब 25 खिलाड़ी स्टेडियम में अभ्यास करते हैं। प्रतियोगिताओं का दौर शुरू हो चुका है लेकिन खेल की बारीकियां सिखाने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी कमियों को कैसे दुरुस्त करना ये समझाने वाला कोई नहीं है। ऐसे में खिलाड़ी अपने बलबूते पर खुद को और बेहतर करने में जुटे हैं। वह खिलाड़ी बोले
बगैर प्रशिक्षक के अभ्यास करना मुश्किल है। स्टेडियम में खेल के सभी संसाधन मौजूद हैं। प्रशिक्षक मिल जाएं तो अभ्यास बेहतर तरीके से होने लगेगा। हम जिले के लिए मेडल जीत सकेंगे। - कृष्णा शर्मा
---------------------
आपस में टीम बनाकर अभ्यास कर रहे हैं, तकनीकी जानकारी नहीं मिल पाती है। प्रतियोगिता के दौरान कोच की कमी अखरती है। प्रतियोगिताओं के दौरान सबसे अधिक जरूरत कोच की होती है। - ओजस सिंह
------------------------------------

प्रतियोगिताएं शुरू हो चुकी हैं। इस सत्र में भी प्रशिक्षक मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है। तकनीकी जानकारी न होने पर प्रदर्शन प्रभावित होता है। कोच न होने के कारण धीरे-धीरे खेलने का मन नहीं करता है। - आकांक्षा तिवारी
--वर्जन--
खेल निदेशालय को पत्र भेजकर प्रशिक्षक की मांग की गई है। जल्द ही विभाग प्रशिक्षक की तैनाती करेगा। - रंजीत यादव, प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी

स्टेडियम में अभ्यास करते खिलाड़ी। संवाद

स्टेडियम में अभ्यास करते खिलाड़ी। संवाद

स्टेडियम में अभ्यास करते खिलाड़ी। संवाद

स्टेडियम में अभ्यास करते खिलाड़ी। संवाद

स्टेडियम में अभ्यास करते खिलाड़ी। संवाद

स्टेडियम में अभ्यास करते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed