फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Body of 10th-grade student found in well

Pratapgarh News: कुएं में मिला 10वीं की छात्रा का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Body of 10th-grade student found in well
क्षेत्र के मनीपुर में मंगलवार की रात 10वीं की छात्रा का शव संदिग्ध हालात में कुएं मिला। लापता छात्रा को खोज रहे परिजनों को कुएं के पास चप्पल मिली। इसके बाद कुएं से शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मनीपुर निवासी चंद्रभान कोरी की बेटी दिव्या (14) मंगलवार की रात घर के अंदर चारपाई पर सो रही थी। रात करीब 12 बजे वह चारपाई पर नहीं मिली। बेचैन परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

परिजनों के साथ ग्रामीण भी छात्रा की तलाश करने लगे। टॉर्च लेकर लोगों ने आसपास में खोजबीन की। एक ग्रामीण ने छात्रा का चप्पल कुएं के पास देखा। शोर मचाने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा का चप्पल देख परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई। ग्रामीणों की मदद से छात्रा को कुएं से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर चीख-पुकार मच गई। गांव के बाग में ही अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed