फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Four people including a couple died due to lightning, many people are in critical condition

मौसम का कहर : आकाशीय बिजली गिरने से प्रयागराज और प्रतापगढ़ में दंपती समेत 15 की मौत, कई लोगों की हालत गंभीर

Thu, 11 Jul 2024 11:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Jul 2024 11:00 AM IST
सार

प्रयागराज और प्रतापगढ़ इलाके के कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से अधिवक्ता और दंपती समेत 15 लोगों की मौत हो गई। बिजली की चपेट में आने से कई लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। उनका उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
Four people including a couple died due to lightning, many people are in critical condition
आकाशीय बिजली (सांकेतिक) - फोटो : ANI

विस्तार

बिजली गिरने से बुधवार को प्रयागराज के गंगापार इलाके और प्रतापगढ़ जिले में अधिवक्ता समेत कुल 15 लोगों की जान चली गई। इनमें से 12 लोगों की मौत सिर्फ प्रतापगढ़ में हुई। प्रतापगढ़ में हादसे के शिकार लोग कुंडा, रानीगंज, पट्टी और सदर तहसील के हैं। इनमें महिलाएं और युवा भी शामिल हैं। प्रयागराज की फूलपुर तहसील में एक महिला और एक युवक की जान गई। कोरांव तहसील में बारिश से बचने को एक महिला पेड़ की छांव में खड़ी थी। बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई। संवाद

विज्ञापन



तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी सहित तीन की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कंधई थाना क्षेत्र के जयसिंहगढ़ के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी अर्जुन (45) और उसकी पत्नी सुमन (43) गांव के एक व्यक्ति के यहां धान की रोपाई करके घर वापस लौट रहे थे कि अचानक लगभग साढ़े चार बजे तेज बारिश के कारण वह दोनों बगल पंपिंग सेट के कमरे के पास बैठ गए।
विज्ञापन


इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी बुरी तरह झुलस गए।आनन-फानन में परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां दोनों को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के इकलौते बेटे पंकज और चार बेटियो का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। इसी तरह कंधई थाना क्षेत्र के ही अमहरा गांव के श्याम लाल यादव की पत्नी राम प्यारी (55) का धान की रोपाई करते हुए आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह। अंतू थाना क्षेत्र के हमीदपुर गांव में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से विजय वर्मा (45) की मौत हो गई। पारा हमीदपुर ग्राम सभा के नीम डबहा मे बुधवार की शाम  गड़गड़ाहट के साथ तेज  बरसात होने लगी। इसी दौरान विजय कुमार वर्मा अपने घर से निकलकर बाहर आ गया। इसी दौरान तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई जिसकी चपेट में आने से वह पूरी तरह झुलस गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। 

आकाशीय बिजली गिरने युवक की मौत 

फतनपुर थाना क्षेत्र के अमरई गांव निवासी अवनीश तिवारी उर्फ गोलू (18) पुत्र राकेश यह अपने घर के पीछे आम की बाग में आम बिन रहा था। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में परिजन उसे गौरा  ले गए, जहां पर हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed