{"_id":"5cc0a697bdec222dcd5aa83b","slug":"pratapgarh-forms-of-seventeen-candidates-dismissed","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: सत्रह प्रत्याशियों का पर्चा खारिज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: सत्रह प्रत्याशियों का पर्चा खारिज
Thu, 25 Apr 2019 12:11 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूराे, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूराे, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 25 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
loksabha election 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन करने वाले निर्दलीय और क्षेत्रीय दलों के 17 उम्मीदवारों का पर्चा जांच के बाद खारिज कर दिया गया है। इससे अब प्रतापगढ़ ससंदीय सीट से 8 प्रत्याशी ही मैदान में रह गए हैं। 17 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों के निरस्त होेने पर उम्मीदवारों मेें भारी आक्रोश है। हंगामे के डर से तीन बजे नामांकन पत्रों की जांच का कार्य समाप्त होने के बाद भी जिला प्रशासन ने 8 बजे तक इसे सार्वजनिक नहीं किया।
प्रतापगढ़ संसदीय सीट के लिए नामांकन करने वाले 25 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की बुधवार को जांच हुई। सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एनआईसी पहुंचे। वहीं से कैंप कार्यालय चले गए। तीन बजे तक जांच का कार्य समाप्त होेने के बाद भी जिला प्रशासन ने हंगामे के डर से शाम पर्चा निरस्त होने वाले उम्मीदवारों का नाम घोषित नहीं किया।
17 पर्चों के खारिज होने से अब एक ही ईवीएम से चुनाव होगा। इधर निर्दलीय और क्षेत्रीय दलों के वह प्रत्याशी देर शाम तक नामांकन स्थल पर जमा रहे, जिन्होंने पर्चा भरा था। दरअसल, नामांकन पत्रों की जांच करते समय प्रत्याशियों को बुलाया गया, मगर उनका पर्चा निरस्त होने की जानकारी उन्हें रात 8 बजे तक नहीं दी गई।
विज्ञापन
इससे वह भी कलेक्ट्रेट सभागार में डटे रहे। हालांकि जिन प्रत्याशियों का पर्चा अवैध घोषित किया गया है, उनमें से अधिकांश ऐसे हैं, जिन्होंने आरओ,एआरओ के सामने शपथ नहीं ली थी। प्रत्याशियों का आरोप है कि कई बार कहने के बाद भी शपथ नहीं दिलाई गई।
दिल्ली में आमरण अनशन करने की चेतावनी
नामांकन पत्र निरस्त होने से नाराज जस्टिस पार्टी के प्रत्याशी संजीव कुमार ने दिल्ली में आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है। संजीव का आरोप है कि चुनाव अधिकारी ने उनके प्रस्तावकों से अपने सामने हस्ताक्षर कराने से इनकार कर दिया था। जबकि जयप्रकाश का आवेदन इसलिए निरस्त किया गया है कि उन्होंने अधिकारी के समक्ष शपथ नहीं ली थी।
चुनाव बाद मिलेगी जमानत राशि
जिन प्रत्याशियों का पर्चा खारिज हुआ है, उनकी जमानत राशि लोकसभा चुनाव के बाद मिलेगी। चुनाव होने तक प्रत्याशियों को इंतजार करना होगा।
लोकसभा चुनाव लडने वाले इन प्रत्याशियों का नामांकन हुआ वैध
दल नाम
बसपा अशोक त्रिपाठी
कांग्रेस रत्ना सिंह
भाजपा संगमलाल
जनसत्ता दल अक्षय प्रताप सिंह
सर्वोदय भारत पार्टी मोहम्मद इरशाद
मौलिक अधिकार पार्टी राम बहादुर शर्मा
एसयूएसआई शेषनाथ
निर्दलीय बजरंगीलाल
लोकसभा चुनाव लडने वाले इन प्रत्याशियों का नामांकन हुआ निरस्त
दल नाम
आवामी समता पार्टी जगन्नाथ
बहुजन अवाम पार्टी कल्पना देवी
बहुजन मुक्ति पार्टी हरिकेश कुमार
राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी रज्जाक
राष्ट्रीय समाज पार्टी सुनील चंद्र पाल
प्रसपा जयसिंह यादव
पीपुल्स आफ इंडिया जगदीशलाल
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी विजय
निर्दलीय निर्भय
भारतीय राष्ट्रीय जनसत्ता माता प्रसाद
प्रमासपा जयप्रकाश
आम जनता पार्टी विजय कुमार
निर्दलीय विजय
निर्दलीय दिनेश कुमार
निर्दलीय क्षमापति ओझा
निर्दलीय अजय शर्मा
जस्टिस पार्टी संजीव कुमार