फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Former NSUI District President murdered, fellow Gambhir

प्रतापगढ़ : एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या, साथी गंभीर

Sat, 10 Apr 2021 01:13 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Former NSUI District President murdered, fellow Gambhir
प्रतापगढ़ में मृत एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल पांडेय। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र के वारीखुर्द में बृहस्पतिवार की रात रुपये के लेनदेन में राष्ट्रीय छात्र संगठन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष निर्मल पांडेय (35) की लाठी-डंडे से पीटकर व फावड़े से प्रहार कर नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारों ने बीच-बचाव करने वाले उसके साथी सुलतानपुर निवासी अनुराग सिंह (28) को भी पीटकर अधमरा कर दिया। शुक्रवार की सुबह पूर्व अध्यक्ष की हत्या की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेसी नेताओं का पोस्टमार्टम हाउस पर जमघट लगा गया। कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद ने हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के भदौना रठवत निवासी निर्मल पांडेय सुलतानपुर के धम्मौर में अपनी चिकित्सक पत्नी सुषमा के साथ रहता था। वर्तमान समय में एमए की पढ़ाई कर रहा था। बृहस्पतिवार की रात वह अपने साथी अनुराग सिंह निवासी लाल डिग्गी नगर कोतवाली सुलतानपुर के साथ बाइक लेकर शीतला सरोज से मिलने वारीखुर्द आया था। सभी शीतला सरोज के घर में रुककर बातचीत कर रहे थे। रात करीब 12.30 बजे निर्मल व अनुराग घर जाने के लिए निकल रहे थे। तभी चिटफंड कंपनी में जमा कराए रुपये के लेनदेन को लेकर उनके बीच विवाद होने लगा। बात बढ़ने पर शीतला प्रसाद व उसके साथियों ने लाठी-डंडे से निर्मल व अनुराग पर हमला बोल दिया। कुछ लोगों ने निर्मल के ऊपर फावड़े से प्रहार किया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि अनुराग अधमरा हो गया। शोर-शराबा सुनकर वारीखुर्द सरोज बस्ती के लोग भी आ गए। शीतला ने अपने घर से करीब सौ मीटर दूर गेहूं के खेत में दोनों को मरा समझकर फेंक दिया। इसके बाद शीतला अपने परिजनों व साथियों के साथ भाग निकला। शुक्रवार सुबह निर्मल की हत्या की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कंधई पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद मृत निर्मल के शव को पोस्टमार्टम और अनुराग को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। कुछ ही देर में एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद, सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी देवसरा, पट्टी व रानीगंज की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद एएसपी ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश में तीन टीमें गठित की र्गइं हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने शीतला सरोज समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने की खोजबीन, लाठी डंडों को कब्जे में लिया
एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल पांडेय की हत्या की खबर मिलने के बाद छानबीन में जुटे पुलिस अफसरों ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। गेहूं के खेत से लेकर शीतला सरोज के घर तक टीम साक्ष्य खोजती रही। शीतला के घर के भीतर लाठी डंडे मिले। पुलिस के मुताबिक शीतला के घर के भीतर शराब की बोतल भी मिली। जांच में यह भी सामने आया कि घटना के पहले लोगों ने शराब पी थी। शराब की खाली बोतल को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
मरने का अनुराग ने किया नाटक, तब बची जान
कंधई के वारीखुर्द में शीतला प्रसाद सरोज ने रुपये के लेनदेन में निर्मल पांडेय व उसके साथी अनुराग सिंह को लाठी-डंडे से पहले पीटा। निर्मल के ऊपर फावड़े से भी हमला किया। पिटाई से दम तोड़ चुके निर्मल व अधमरा हो चुके अनुराग को हत्यारोपियों ने गेहूं के खेत में फेेंक दिया। अनुराग ने बताया कि खेत में फेंकने के बाद सभी वापस लौट रहे थे। तभी किसी ने कहा कि दोनों जिंदा है कि मर गए हैं। फिर से जांच कर लो कि सांस चल रही है कि नहीं। यह सुनते ही दो लोग लौटे और उसकी सांस चेक करने लगे। घायल अनुराग उनकी बात सुनकर अपनी सांसे रोक ली। अनुराग को आरोपियों ने हिलाया डुलाया भी मगर वह मरने का नाटक करता रहा। जिसके चलते उसकी जान बची। हालांकि हत्यारोपियों के जाने के बाद वह बेहोश हो गया। होश आया भी तो अंधेरा होने के चलते दर्द से कराहते हुए गेहूं के खेत में पड़ा रहा। उजाला होने पर उसने निर्मल के भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी हो सकी।

रात में ही घरों से भाग निकले सरोज बस्ती के पुरुष, महिलाओं ने साध रखी थी चुप्पी
कंधई के वारीखुर्द में एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल पांडेय की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या करने वाले शीतला प्रसाद व उसके साथी रात में ही घरों से भाग निकले। शुक्रवार की सुबह सरोज बस्ती में कोई भी पुरुष नहीं मिला। छानबीन में जुटी पुलिस घरों पर मौजूद महिलाओं से घटना की बाबत छानबीन करने लगे मगर सभी चुप्पी साध रखी थी। घटना की जानकारी बस्ती के लोगों को हो गई थी। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए पुरुषों ने रात में ही घर छोड़ दिया। आरोपियों तक पहुंचने में जुटी मोबाइल नंबर के जरिए उन तक पहुंचने में प्रयासरत दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed