{"_id":"5cc892a9bdec220773764bc4","slug":"pratapgarh-five-bullets-hit-by-the-miscreants-running-the-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को दौड़ा कर मार दी पांच गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को दौड़ा कर मार दी पांच गोलियां
Wed, 01 May 2019 12:01 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूराे, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूराे, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 01 May 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
घायल लल्लू व राहगीर को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पल्टन बाजार गुलशने मदीना मस्जिद के सामने बाइक सवार हमलावरों ने एक युवक को दौड़ाकर गोली मार दी। आसपास के लोगों के दौड़ने पर हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। इस दौरान एक राहगीर की जांघ में गोली छूते हुए निकल गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को दबोच लिया।
उनके मोबाइल में असलहों की तस्वीरें मिली हैं। मौके पर पहुंचे एसपी ने परिवार के लोगों से जानकारी लेने के बाद हमलावरों की तलाश में पुलिस को लगा दिया। गोली लगने से घायल लल्लू से चार दिन पहले सरोज चौराहे पर कुछ लोगों से विवाद होने की बात सामने आ रही है।
नगर कोतवाली के पल्टन बाजार निवासी लल्लू सोनी (22) पुत्र पांचू लाल सोनी मंगलवार दोपहर अपने घर के नुक्कड़ पर खड़ा था। तभी तीन बाइक पर सवार होकर आठ लोग पहुंचे। वह बाइक खड़ी कर लल्लू की ओर दौड़े। उन्हें देखते ही लल्लू जान बचाने के लिए घर की ओर भागा। हमलावर भी उसके पीछे दौड़ते हुए फायरिंग करते रहे। इस दौरान लल्लू के पैर, पेट में पांच गोलियां लग गईं। एक गोली शरीर के पार हो गई। जबकि चार गोलियां उसके शरीर ही फंसी हुई थीं। फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले में भगदड़ मच गई। इस दौरान एक राहगीर को भी गोली लग गई।
विज्ञापन
मोहल्ले के लोगों ने साहस कर शोरशराबा करना शुरू किया। जिसके बाद हमलावर फायरिंग करते हुए सेनानी रोड की ओर भाग निकले। आनन-फानन में गोली लगने से घायल लल्लू व राहगीर को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां लल्लू की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया।
जबकि गोली लगने से घायल राहगीर मौका पाकर अस्पताल से भाग निकला। पुलिसकर्मी तलाश करते रहे, लेकिन वह नहीं मिला। सूचना पर नगर कोतवाल, सीओ सिटी अतुल शर्मा के साथ ही पुलिस अधीक्षक एस आनंद मौके पर पहुंचे। इस बीच दो संदिग्ध युवक मोहल्ले में छिपने के फेर में पुलिस के हाथ लग गए।
पुलिस दोनों को पकड़कर अपने साथ ले गई। एसपी ने परिवार के लोगों से बातचीत के बाद कोतवाल को हमलावरों की धरपकड़ का निर्देश दिया। नगर कोतवाल ने बताया कि लल्लू का चार दिन पहले सरोज चौराहे पर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। उन लोगों की तलाश की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। संदिग्ध युवकों के मोबाइल में असलहों की तस्वीरें मिली हैं। जिनके बारे में छानबीन की जा रही है।
गोलियों की तड़तड़ाहट से भगदड़, मोहल्ले में खौफ
पल्टन बाजार निवासी लल्लू सोनी मंगलवार दोपहर अपने कुछ साथियों के साथ गुलशने मदीना मस्जिद के पास खड़ा था। कुछ लोगों से बातचीत करते हुए घर के मोड़ तक पहुंच गया। तभी हमलावर बाइक से पहुंचे। करीब आठ की संख्या में पहुंचे हमलावर असलहा निकालकर फायरिंग करने लगे। गोलियों की तड़तड़ाहट से भगदड़ मच गई।
घर के बाहर खड़े लोग भीतर घुस गए। हर कोई अचानक हो रही फायरिंग से दहशत में आ गया। हमलावरों ने करीब 15 राउंड से अधिक फायरिंग की। पुलिस की छानबीन में चार खोखे भी मिले। जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। दिनदहाड़े हुई घटना से हर कोई सहमा दिखा।