फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: first time after the delimitation, the voting will be held in two dates in the district

प्रतापगढ़: परिसीमन के बाद पहली बार जिले में दो तिथियों में होगा मतदान 

Tue, 16 Apr 2019 06:03 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 16 Apr 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: first time after the delimitation, the voting will be held in two dates in the district
voting
 जिले में इस वर्ष दो तिथियों में लोकसभा चुनाव होगा। कौशांबी संसदीय क्षेत्र में शामिल कुंडा और बाबागंज विधानसभा में छह मई और प्रतापगढ़ संसदीय सीट के लिए 12 मई को मतदान होगा। वर्ष 2009 में लोकसभा सीट के लिए परिसीमन होने के बाद ऐसा पहली बार होने जा रहा है, कि दोनों संसदीय सीटों के लिए अलग-अलग तिथियों में मतदान होगा। 
विज्ञापन


जिले की सात विधानसभाओं में से दो विधानसभाएं दूसरे संसदीय क्षेत्र में आती हैं। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव के पूर्व पट्टी और बीरापुर विधानसभाओं को मछली शहर संसदीय सीट से जोड़ा गया था। जबकि 2009 में हुए परिसीमन में मछली शहर संसदीय सीट समाप्त कर दी गई और  कुंडा, बाबागंज विधानसभाओं को कौशांबी संसदीय सीट से जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


नए परिसीमन के बाद दो बार लोकसभा का चुनाव हो चुका है। मगर जिले से जुड़े दोनों संसदीय क्षेत्रों में एक ही तिथियों में मतदान होता था। वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में पहली बार ऐसा हो रहा है कि कौशांबी संसदीय के कुंडा और बाबागंज में छह मई और प्रतापगढ़ संसदीय सीट पर 12 मई को मतदान होगा। हालांकि 1996 में हुए लोकसभा चुनाव में मछली शहर संसदीय सीट और प्रतापगढ़ संसदीय सीट पर अलग-अलग तिथियों पर मतदान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही जिले में अलग-अलग तिथियों में होने वाले मतदान से जिले के अफसरों की परेशानी बढ़ गई है। फिलहाल अधिकारी शांतिपूर्ण मतदान के लिए रणनीति बनाने में लगे हुए हैं। 


जिले के कुंडा, बाबागंज विधानसभाओं में छह मई और प्रतापगढ़ संसदीय सीट पर 12 मई को मतदान होगा। अगर एक ही तिथि में मतदान होता, चुनाव कराने में ज्यादा आसानी होती, फिलहाल निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।  शत्रोहन वैश्य, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed