Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youths visiting their fields come under fire; six to seven rounds shot at their Scorpio vehicle.

प्रतागपढ़ : खेत देखने गए युवकों पर फायरिंग, स्कॉर्पियो पर बरसाईं छह-सात गोलियां

Sun, 15 Nov 2026 05:27 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 15 Nov 2026 05:27 PM IST
सार

खेत देखने निकले तीन युवकों का रास्ते में मामूली कहासुनी के बाद सामना हमलावरों से हो गया। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने उनकी स्कॉर्पियो पर छह-सात राउंड फायरिंग की और ईंट मारकर शीशा तोड़ दिया। पुलिस चौकी पहुंचने पर तीनों की जान बच सकी।

विज्ञापन
Youths visiting their fields come under fire; six to seven rounds shot at their Scorpio vehicle.
घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदुरा रानीगंज गांव में रविवार सुबह मामूली कहासुनी के बाद स्कॉर्पियो सवार तीन युवकों पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन मोटरसाइकिलों से पहुंचे युवकों ने स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया। गाड़ी नहीं रुकने पर उस पर छह-सात राउंड गोलियां चलाईं। साथ ही ईंट से हमला कर शीशा भी तोड़ दिया। हालांकि, स्कॉर्पियो सवार तीनों युवक बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन

मदुरा रानीगंज गांव निवासी आशीष तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने मित्र सागर त्रिपाठी और नंदन मिश्र के साथ सागर का खेत देखने गए थे। तीनों काले रंग की स्कॉर्पियो से पहुंचे थे। आरोप है कि खेत के पास इज्मामुल पहुंचा और इलाके में आने को लेकर पूछताछ करते हुए अनुमति लेने की बात कही। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।

विज्ञापन

विवाद की आशंका होने पर तीनों स्कॉर्पियो से घर लौटने लगे। आरोप है कि रास्ते में इज्मामुल और फैसल अपने साथियों के साथ तीन मोटरसाइकिलों से पहुंचे और उनकी गाड़ी रोकने का प्रयास किया। स्कॉर्पियो नहीं रुकने पर इज्मामुल और फैसल ने गाड़ी को निशाना बनाकर छह-सात राउंड फायरिंग की। वहीं, उनके साथियों ने ईंट से हमला कर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। आरोप है कि हमलावरों ने काफी दूर तक उनका पीछा भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष स्कॉर्पियो लेकर किशुनगंज बाजार पुलिस चौकी पहुंचा। पुलिस चौकी देखकर हमलावर आगे निकल गए। इससे तीनों युवकों की जान बच सकी।

फायरिंग की सूचना पर सीओ सिटी ने कोहड़ौर थानाध्यक्ष रोहित सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ितों से पूछताछ की। पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा भी मिला है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed