फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Fir filed against Gulshan Yadav, husband of SP candidate for Kunda Nagar Panchayat president's pos

प्रतापगढ़ : कुंडा नगर पंचायत अध्यक्ष की सपा प्रत्याशी के पति गुलशन यादव पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज

Tue, 02 May 2023 12:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 02 May 2023 12:58 PM IST
सार

कुंडा नगर पंचायत अध्यक्ष पद की सपा प्रत्याशी के पति गुलशन यादव के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। गुलशन के साथ ही 60 से 65 अन्य लोगों के खिलाफ भी मुकदमा लिखा गया है।

विज्ञापन
Pratapgarh: Fir filed against Gulshan Yadav, husband of SP candidate for Kunda Nagar Panchayat president's pos
Pratapgarh News : गुलशन यादव, सपा नेता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुंडा नगर पंचायत अध्यक्ष पद की सपा प्रत्याशी के पति गुलशन यादव के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। गुलशन के साथ ही 60 से 65 अन्य लोगों के खिलाफ भी मुकदमा लिखा गया है। सपा प्रत्याशी सीमा यादव के पति गुलशन यादव पर आरोप है कि उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए पैदल जुलूस निकाला था। 

विज्ञापन


कुंडा कोतवाली के दरोगा कमलेश कुमार पांडेय ने आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया। इसके साथ ही कुंडा की सियासत तेज हो गई है। गुलशन यादव सपा के जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव के भाई भी हैं। गुलशन ने 2022 में कुंडा विधानसभा से राजाभैया के खिलाफ चुनाव लड़ा था। जिसमें वह कडे मुकाबले में पराजित हो गए थे।
विज्ञापन


गुलशन यादव को सपा ने प्रत्याशी बनाया था। गुलशन यादव की पत्नी निवर्तमान में कुंडा नगर पंचायत की अध्यक्ष हैं। इस बार वह फिर चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला राजाभैया के जनसत्ता दल के प्रत्याशी से है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed