फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Family worries increased during Corona period, 2034 people got insurance in August

प्रतापगढ़: कोरोना काल में बढ़ी परिवार की चिंता, अगस्त माह में 2034 लोगों ने कराया बीमा

Thu, 03 Sep 2020 09:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Family worries increased during Corona period, 2034 people got insurance in August
कोरोना संक्रमण के दौर में लोगों को अपनी और परिवार की चिंता सता रही है। ऐसे में खुद को सुरक्षित रखने के लिए लोग जीवन बीमा कराने के साथ ही बैंकों की तरफ से दी जा रही पॉलिसी भी खरीद रहे हैं। बीते अगस्त माह में जिले के 2034 लोगों ने एलआईसी में बीमा करवाया।
विज्ञापन

इसके अलावा तमाम ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने बैंकों की तरफ से दी जा रही हेल्थ पॉलिसी ली। अगस्त माह में एलआईसी ने जिले में लक्ष्य से अधिक पॉलिसी करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

जिले में अभी तक कोरोना संक्रमण से 31 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों और लखनऊ-दिल्ली जैसे शहरों के बड़े अस्पतालों में इसके इलाज में आ रहे भारी खर्च को देखते हुए लोग सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग अब परिवार की सुरक्षा के लिए बड़ी बीमा पॉलिसी खरीद रहे हैं। बीते अगस्त माह की ही बात करें तो जिले को मिले लक्ष्य से अधिक बीमा पॉलिसी और प्रीमियम हासिल करने में एलआईसी सफल रहा है।
अगस्त माह में जिले में कुल 1,853 पॉलिसी करने और 3.45 करोड़ रुपये प्रीमियम जमा कराने का लक्ष्य था। इसके मुकाबले एलआईसी में 2034 लोगों ने बीमा कराने के साथ ही प्रीमियम के रूप में 8.31 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। सिर्फ अगस्त माह में ही नहीं, बल्कि बीते अप्रैल, मई, जून और जुलाई माह में भी लक्ष्य से अधिक पॉलिसी बेचने और बीमा राशि जमा कराने में सफलता मिली है। इसके अलावा राष्ट्रीयकृत और प्राइवेट बैंकों में भी लोग पॉलिसी खरीद रहे हैं। बैंकों से कर्ज लेने वालों को जबरन पॉलिसी दे दी जा रही है। हालांकि इससे हटकर खुद भी लोग बैंकों में भी बीमा करा रहे हैं।

कोरोना संक्रमण काल में बीमा कराने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। अगस्त माह में बीमा पॉलिसी और प्रीमियम लक्ष्य से अधिक हासिल हुआ है। पहले लक्ष्य हासिल करने में काफी परेशानी होती थी, मगर लॉकडाउन के बाद से लक्ष्य आसानी से पूरा हो रहा है।
पीसी शर्मा, मुख्य शाखा प्रबंधक, एलआईसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed