{"_id":"5f4ff0cb8ebc3e53327e57b7","slug":"pratapgarh-family-cremated-when-police-increased-stream-again-pratapgarh-news-ald285217446","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : पुलिस के फिर धारा बढ़ाने पर परिजनों ने किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : पुलिस के फिर धारा बढ़ाने पर परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
Pratapgarh: Family cremated when police increased stream again
पुलिस के फिर धारा बढ़ाने पर परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
महेशगंज के रेवतीराम का पुरवा गांव में मारपीट में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान हुई थी मौत
पुलिस ने विवेचना के दौरान हटा दी थी हत्या के प्रयास की धारा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंडा। मारपीट में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में पुलिस के फिर धारा बढ़ाने के बाद परिजनों ने बुधवार सुबह शव का अंतिम संस्कार किया। गांव में बवाल की आशंका में फोर्स तैनात रही। परिजनों के अंतिम संस्कार के लिए रवाना होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे रेवतीराम रामनगर गांव निवासी अशोक कुमार शुक्ला का उनके पड़ोसियों से विवाद हो गया था। पड़ोसियों ने लाठी डंडे और धारदार हथियार से उन्हें पीटकर घायल कर दिया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास, मारपीट, जान से माने की धमकी व गालीगलौज का मुकदमा दर्ज किया था। गंभीर रूप से घायल अशोक को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों ने आरोपियों के दरवाजे पर रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इसकी सूचना मिलने पर चार थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। सीओ सदर भी आ गईं। परिजनों से बातचीत के बाद उन्होंने मुकदमे में धारा बढ़ाने का निर्देश दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का प्रयास और गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी। इसके साथ ही रात में ही परिजनों को मुकदमे की कापी भी उपलब्ध करा दी। इस पर परिजन शांत हुए और बुधवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया।