फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: DSO and CDPO found missing in DM's surprise inspection

प्रतापगढ़ : डीएम के औचक निरीक्षण में गायब मिले डीएसओ और सीडीपीओ

Thu, 03 Sep 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: DSO and CDPO found missing in DM's surprise inspection
जिला अस्पताल स्थित कोविड कमांड कक्ष का निरीक्षण करते डीएम रूपेश कुमार। - फोटो : PRATAPGARH
बुधवार को डीएम डॉ. रुपेश कुमार के औचक निरीक्षण में डीएसओ सुनील कुमार समेत आपूर्ति विभाग की कर्मचारी रुचि सिंह, जयप्रकाश तिवारी, विवेक सिंह, अंकित वाजपेयी, देवी प्रसाद तिवारी आदि कार्यालय से गायब मिले। डीएम ने सभी का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। सीडीपीओ कार्यालय में सीडीपीओ सदर माधुरी देवी हस्ताक्षर बनाकर गायब थीं। कार्यालय में फाइलें बिखरी हुई थीं। इस पर डीएम ने मौजूद सुपर वाइजरों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

बुधवार को को विड कमांड सेंटर, जिला महिला अस्पताल, डीएसओ कार्यालय और सीडीपीओ सदर कार्यालय का डीएम ने औचक निरीक्षण कर हकीकत देखी। डीएसओ कार्यालय में डीएसओ समेत अन्य कर्मचारी गायब थे।
विज्ञापन

प्रयागराज से नौकरी करने वाले डीएसओ के साथ ही उनके मातहत कार्यालय से गायब मिले। डीएम ने सभी अफसरों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने को कहा है।
इधर, डीएम ने इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर, जिला महिला चिकित्सालय में स्थापित एल-2 कोविड केयर सेंटर कार्यालय का निरीक्षण किया। इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर के निरीक्षण में डीएम ने होम आइसोलेशन एवं सेंट अंथोनी इंटर कालेज में भर्ती मरीजों से प्रतिदिन फीडबैक की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रजिस्टर में जो त्रुटियां हैं, उसे सुधारा जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों से प्रतिदिन क्रमवार बात की जाए, जिससे सभी मरीजों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कोरोना मरीज मिलने पर 39 स्थलों को किया सील
डीएम डॉ. रुपेश कुमार ने जिले के 39 स्थानों को कोरोना मरीज मिलने पर 14 दिन के लिए सील कर दिया है। सौ मीटर की परिधि में प्रतिबंधों को कड़ाई से लागू करने के लिए कहा है। कलीमुरादपुर कतरौली (फतनपुर), कंधई लालाबाजार कालाकांकर, शक्तिनगर शुकुलपुर दहिलामऊ, शिवनाथ भवन भंगवाचुंगी, चिलबिला चौराहा, अष्टभुजा नगर, अल्का आटोमोबाइल के पीछे कटरा रोड बलीपुर, कोतवाली के पीछे न्यू कालोनी, राजापाल टंकी के सामने गली में पल्टन बाजार, दहिलामऊ गायघाट रोड समेत 39 स्थानों को 14 दिन के लिए सील किया गया है।

15 कंटेनमेंट जोर दोबारा हुए सील
15 हाटस्पाट क्षेत्रों में पुन: कोरोना मरीज मिलने पर डीएम ने उन्हें फिर 14 दिन के लिए सील कर दिया है। इसमें बड़ी चकिया मौली कुंडा, दहिलामऊ उत्तरी मदर अस्पताल के पास, 138 भदरी हाउस अस्पताल वार्ड, बरना लालगोपालगंज, अचलपुर जेल रोड, गुदड़ी मोहल्ला डेरवा बाबागंज रोड, दहिलामऊ बुढ़िया देवी मंदिर के पास, पुराना कुंडा, सेतापुर सदहा आसपुर देवसरा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed