फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh crime news

इंस्पेक्टर का हत्यारोपी सरेआम करता रहा किशोरी से छेड़छाड़

Tue, 31 Dec 2019 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh crime news
सहेली को टेंपो में बैठाने जा रही थी किशोरी
विज्ञापन

विरोध करने पर देने लगा जान से मारने की धमकी, आसपास के लोगों जुटने पर भागा
प्रतापगढ़। इंस्पेक्टर अनिल कुमार के हत्यारोपी सरेआम किशोरी के साथ छेड़छाड़ करता रहा। विरोध करने पर उसे धमकी देने लगा। आसपास के लोगों को जुटता देख वह अपने साथी के साथी भाग निकला। शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की तलाश करने लगी।
नगर कोतवाली के पल्टन बाजार की रहने वाली एक किशोरी के घर कुछ सहेलियां आई थीं। रविवार की रात किशोरी अपनी सहेलियों को घर पहुंचाने के लिए निकली। वाहन अड्डे के करीब मोहल्ले का ही एक युवक अपने साथी के साथ बाइक से पहुंचा। उनके साथ अश्लील हरकत करने लगा। पहले तो किशोरी अंजान बनी रही। मनचले युवक की हरकत बढ़ने लगी। इस बीच किशोरी की मां भी पहुंच गई। दोनों ने अश्लील हरकत करने वाले युवक की हरकतों का विरोध किया। यह देख वह दोनों को धमकाने लगा। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। घटना की तहरीर किशोरी के पिता ने पुलिस को दी। नगर कोतवाल ने बताया कि इंस्पेक्टर अनिल की हत्या के आरोपी राजू सोनी उर्फ बोचा ने अपने साथी के साथ किशोरी के साथ अश्लील हरकत की। उसकी तलाश में दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिला। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है। घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है।
विज्ञापन

ट्रेन से कटी महिला की हुई शिनाख्त
मानधाता। ट्रेन से कटी महिला की शिनाख्त पवारपुर की रहने वाली किताबुल के रूप में हुई है। मानधाता के धीरगंज के करीब टेकई का पुरवा में रविवार की सुबह एक महिला की लाश रेलवे लाइन पर मिली थी। काफी प्रयास के बाद भी पुलिस उसकी शिनाख्त नहीं कर सकी। रात करीब नौ बजे उसकी पहचान तौकलपुर की रहने वाली किताबुल निशा के रूप में हुई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर पुलिस ने शव की पहचान की। रात में ही शव का पोस्टमार्टम हो गया। परिजनों ने बताया कि किताबुल की मानसिक हालत ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed