फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Congress relying on Ratna again

प्रतापगढ़: कांग्रेस ने रत्ना पर फिर जताया भरोसा  

Fri, 15 Mar 2019 12:05 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Congress relying on Ratna again
loksabha election 2019
 कांग्रेस ने एक बार फिर पूर्व सांसद रत्ना सिंह पर अपना भरोसा जताया है। बुधवार की शाम कांग्रेस प्रत्याशियों की जारी की गई सूची में पार्टी ने उन्हें प्रतापगढ़ से अपना उम्मीदवार बनाया है। यह सातवां मौका होगा, जब रत्ना सिंह चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगी। वह तीन बार जिले की सांसद रह चुकी हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची में पूर्व सांसद रत्ना सिंह का नाम होने के साथ ही लंबे समय से चल रहीं तमाम अटकलों पर विराम लग गया है। सातवीं बार चुनाव मैदान में कूदने वाली रत्ना सिंह इसके पूर्व तीन बार सांसद रह चुकी हैं। पूर्व विदेश मंत्री राजा दिनेश सिंह की विरासत को संभालने के लिए 1996 में पहला चुनाव लड़ने वाली रत्ना सिंह को भारी मतों से जीत मिली थी।
विज्ञापन


दो साल बाद 1998 में हुए मध्यावधि चुनाव में रामविलास वेदांती से हार का सामना करना पड़ा। 1999 में हुए चुनाव में वह फिर सांसद बनीं। 2004 के चुनाव में उन्हें सपा प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2009 में हुए चुनाव में रत्ना सिंह जनता का विश्वास जीतने में एक बार फिर कामयाब रहीं। सातवीं बार चुनाव मैदान में कूदने वाली रत्ना सिंह के टिकट को लेकर कांग्रेस में कभी भी असमंजस की स्थिति नहीं उत्पन्न हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed