फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Case registered against Raja bhaiya included 17 Supporter for beating up sp candidate Gulshan Yadav polling agent

राजा भैया के खिलाफ एफआईआर: एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज, सपा प्रत्याशी गुलशन यादव भी नामजद

Mon, 28 Feb 2022 10:21 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Feb 2022 10:21 AM IST
सार

सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के पोलिंग बूथ एजेंट राकेश पासी की तहरीर पर राजाभैया सहित तीन नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ एससीएसटी एक्ट, मारपीट, धमकी का मकुदमा दर्ज कराया गया है। उधर, राजाभैया समर्थक की ओर से भी गुलशन यादव के खिलाफ घरमें घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ के साथ योगी और मोदी के फोटो के साथ अभद्रता करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन
Pratapgarh: Case registered against Raja bhaiya included 17 Supporter for beating up sp candidate Gulshan Yadav polling agent
Pratapgarh News : राजाभैया। - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

कुंडा में रविवार को विधानसभा चुुनाव के दौरान हुई मारपीट, तोड़फोड़ और सपा एजेंट को अगवा करने के मामले में पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए हैं। रैयापुर बूथ से सपा एजेंट को अगवाकर पीटने के मामले में जनसत्ता दल के प्रत्याशी रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया समेत तीन नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ एससीएसटी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन




दूसरी तरफ, पहाड़पुर बनोही में मारपीट और सामान उठा ले जाने के मामले में सपा प्रत्याशी गुलशन यादव और 35 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Pratapgarh: Case registered against Raja bhaiya included 17 Supporter for beating up sp candidate Gulshan Yadav polling agent
प्रतापगढ़ में सपा प्रत्याशी गुलशन यादव और एजेंट राकेश पासी। - फोटो : प्रतापगढ़

कुंडा और बाबागंज में कई जगह हुआ था बवाल
चुनाव के दौरान रविवार को कुंडा और बाबागंज विधानसभा में कई जगहों पर हंगामा और बवाल हुआ था। सपा प्रत्याशी गुलशन यादव जब अपने समर्थकों के साथ पहाड़पुर बने मतदान केंद्र जा रहे थे। मतदान केंद्र से कुछ दूर पहले ही आसपास मौजूद रहे 50 से अधिक की संख्या में लोगों ने उनकी गाड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया।



उनकी तीन गाड़ियों के शीशे टूट गए। वहीं मतदान केंद्र रैयापुर में सपा के बूथ एजेंट रहे राकेश पासी ने आरोप लगाया था कि कुंडा के निर्दल विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया, सुभाष सिंह, गोपाल केसरवानी अपने 15 अज्ञात समर्थकों के साथ पहुंचे और गालीगलौज करते हुए उसे अपनी गाड़ी में जबरन उठा ले गए।



उसे गाड़ी में जमकर पीटा, जिससे उसका सिर फट गया। इस मामले में देर रात राकेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने सोमवार को राजाभैया, गोपाल केसरवानी, सुभाष सिंह व 15 अज्ञात के खिलाफ एससीएसटी सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुलशन यादव के खिलाफ भी केस दर्ज
कुंडा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी विजय प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सपा प्रत्याशी गुलशन यादव निवासी वैष्णव कॉलोनी कुंडा व 35 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।



विजय का आरोप है कि सपा के पक्ष में मतदान न कराने पर गुलशन यादव ने अपने समर्थकों के साथ उनके घर पर हमला किया था। घर में तोड़फोड़ के साथ प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की फोटो के साथ अभद्रता की। फोटो फ्रेम, पीतल का दीपक और अन्य सामान उठा ले गए।



पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्रा ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed