फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Case on SP MLA of Raniganj for threatening BSP supporter

Pratapgarh : बसपा समर्थक को धमकाने पर रानीगंज के सपा विधायक पर मुकदमा

Sun, 30 Apr 2023 10:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Apr 2023 10:28 PM IST
सार

नवसृजित नगर पंचायत कटरागुलाब सिंह में चुनाव प्रचार को लेकर कई दिनों से सियासी दलों के नेताओं व समर्थकों के बीच संग्राम छिड़ा है। जेठवारा पुलिस ने बसपा चेयरमैन प्रत्याशी के समर्थक की तहरीर पर रानीगंज के सपा विधायक डॉ. आरके वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Pratapgarh: Case on SP MLA of Raniganj for threatening BSP supporter
डॉ. आरके वर्मा, विधायक प्रतापगढ़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नवसृजित नगर पंचायत कटरागुलाब सिंह में चुनाव प्रचार को लेकर कई दिनों से सियासी दलों के नेताओं व समर्थकों के बीच संग्राम छिड़ा है। जेठवारा पुलिस ने बसपा चेयरमैन प्रत्याशी के समर्थक की तहरीर पर रानीगंज के सपा विधायक डॉ. आरके वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद नगर पंचायत कटरागुलाब सिंह का माहौल गरमा उठा है।

विज्ञापन

नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह के पूरे मोतीलाल (ऐजका) गांव के बसपा कार्यकर्ता कन्हैया लाल पासी का आरोप है कि वह 28 अप्रैल को पार्टी के चेयरमैन प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने निकला था। जिससे नाराज होकर सपा विधायक डॉ. आरके वर्मा ने उससे मोबाइल पर बात करते हुए धमकी देते हुए चुनाव प्रचार से रोका। कहा कि कल आकर मेरे पार्टी कार्यालय पर मिलो, नहीं तो ठीक नहीं होगा।

विज्ञापन

आरोप है कि विधायक ने कहा, सपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करो। पीड़ित ने मामले की शिकायत सीएम के पोर्टल व पुलिस से की थी। जेठवारा पुलिस ने मामले की गहनता से जांच कर शनिवार की रात विधायक के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के अलावा अन्य सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले विधायक

मैं फर्जी मुकदमों से डरने वाला नहीं हूं। प्रदेश सरकार चाहे जितने मुकदमे दर्ज करा दे। कटरागुलाब सिंह की जनता और वह इसका जवाब देने के लिए तैयार बैठे हैं। शासन के दबाव में मुकदमा दर्ज किया गया है। वह जनता के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। - डॉ. आरके वर्मा, रानीगंज विधायक। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed