फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रतापगढ़ : भारत माता की जय के जयकारे के साथ शहीद रितेश पाल के शव का अंतिम संस्कार, घाट पर उमड़ी भारी भीड़

Mon, 02 Aug 2021 01:24 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Aug 2021 01:24 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में पहाड़ का टुकड़ा गिरने से शहीद हुए प्रतापगढ़ के लाल रितेश पाल के शव का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

विज्ञापन
Pratapgarh: Body of martyr Ritesh Pal cremated with bharat mata ki jai, huge crowd throngs ghat
pratapgarh news : शहीद रितेश पाल के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़। - फोटो : प्रतापगढ़

हिमाचल प्रदेश में पहाड़ का टुकड़ा गिरने से शहीद हुए प्रतापगढ़ के लाल रितेश पाल के शव का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। जब तक सूरज चांद रहेगा रितेश तेरा नाम रहेगा, भारत माता की जय के गगनभेदी नारों के साथ शहीद के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इसके पूर्व जिला मुख्यालय पर जिले के आला अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों ने पुष्पचक्र अर्पित किया। 

Pratapgarh: Body of martyr Ritesh Pal cremated with bharat mata ki jai, huge crowd throngs ghat
pratapgarh news : शहीद रितेश पाल को गार्ड आफ आनर देते सेना के जवान। - फोटो : pratapgarh

अंतू थाना क्षेत्र के पूरे भैया गांव के रहने वाले रितेश पाल सेना के इंजीनियरिंग कोर में नायक के पद पर कार्यरत थे। इस समय उनकी पोस्टिंग हिमाचल प्रदेश के मनाली में थी। शुक्रवार की सुबह वहां पर भारी बरसात हुई थी तथा भारी बर्फ पड़ी थी। मनाली के कलिंग सराय के लाहौल प्रीती स्थान पर जो कि मनाली लेह हाईवे पर स्थित है। वहां पर वह अपनी पार्टी के साथ सड़क पर मशीन से बर्फ हटवा रहे थे। अचानक पहाड़ का टुकड़ा टूट कर गिर पड़ा। भूस्खलन की चपेट में आने से वह करीब 100 फीट खाई में गिर पड़े। सेना के जवानों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक रितेश पाल देश के लिए शहीद हो गए थे ।

Pratapgarh: Body of martyr Ritesh Pal cremated with bharat mata ki jai, huge crowd throngs ghat
pratapgarh news : शहीद रितेश पाल का पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मचा रहा। - फोटो : प्रतापगढ़

उनकी यूनिट के  अधिकारियों ने सेना में ही तैनात उनके छोटे भाई को उनके शहीद होने की सूचना दी। तब से उनके परिवार में मातम छाया हुआ था। शहीद रितेश पाल के शव का पोस्टमार्टम हिमाचल के सेना के हेड क्वार्टर केलांग में किया गया। वहां पर सेना के अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहां से नायब सूबेदार अजय कुमार के नेतृत्व में सेना के जवानों ने अपनी सेना की गाड़ी से सड़क मार्ग से शहीद के शव को सेना के हेडक्वार्टर प्रयागराज लेकर आए। वहां से रोड के द्वारा शहीद का शव जनपद मुख्यालय पहुंचा तो रात में ही जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। वहां पर हजारो की भीड़ इकट्ठा हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pratapgarh: Body of martyr Ritesh Pal cremated with bharat mata ki jai, huge crowd throngs ghat
prayagraj news : शहीद रितेश पाल के बच्चों के साथ उनकी मां। - फोटो : प्रतापगढ़

रविवार की सुबह करीब 10 बजे शहीद रितेश पाल के शव को सेना के ही वाहन में रखकर अंतिम दर्शन के लिए शहीद की शवयात्रा निकाली गई, जो पोस्टमार्टम हाउस पूरे केशवराय से शुरू होकर मुख्यालय के अंबेडकर चौराहा कंपनी गार्डन होते हुए अंती का  पुरवा शुकुलपुर रामनगर होते हुए पूरे भैया स्थित शहीद के घर पहुंची। वहां पर हजारों की भीड़ बरसात में भी शहीद के शव का इंतजार कर रही थी। शहीद की पत्नी सुशीला मां सुशीला देवी पुत्र प्रतीक पुत्री अनन्या भाई पिता मूलचंद्र पाल तथा परिवार के अन्य सदस्य शहीद के शव से लिपट कर रोने लगे।

विज्ञापन
Pratapgarh: Body of martyr Ritesh Pal cremated with bharat mata ki jai, huge crowd throngs ghat
pratapgarh news : मुख्यमंत्री के द्वारा भेजे गए आर्थिक सहायता का चेक शहीद की पत्नी को सौंपते सांसद संगमलाल गुप्ता। - फोटो : प्रतापगढ़

शहीद के शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया वहां लोग शहीद की एक झलक पाने के लिए बेताब थे। वहां मौजूद हजारों लोगों की आंखें नम हो गईं। जिलाधिकारी डॉ नितिन बंसल, पुलिस अधीक्षक सतपाल, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र कुमार द्विवेदी शहीद के शव के साथ ही चल रहे थे। सांसद संगम लाल गुप्ता सदर, विधायक राजकुमार पाल, जिला अधिकारी डॉक्टर नितिन बंसल, पुलिस अधीक्षक सतपाल ने शहीद रितेश पाल के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढ़ा कर अपनी तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed