फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Body of innocent girl found lying in bed, feared murdered

प्रतापगढ़ : मायके में फांसी पर लटकी मिली विवाहिता, मासूम बच्ची का शव बिस्तर पर पड़ा मिला, हत्या की आशंका

Fri, 08 Oct 2021 05:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Oct 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Body of innocent girl found lying in bed, feared murdered
क्राइम
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों मे मायके मे मासूम के साथ विवाहिता की मौत से हडकंप मच गया। कोतवाली के अलीपुर गांव मे रामकिशोर साहू की पुत्री ममता साहू पत्नी मनोज इन दिनों मायके मे रह रही थी। ममता का पिता शुक्रवार को बाजार खरीददारी के लिए गया था। बाजार से बेटी तथा नातिन को कपड़े आदि लेकर लौटा तो फंदे से पुत्री का लटकता शव देख आवाक रह गया।
विज्ञापन


मकान से कुछ दूर पर दूसरे कमरे मे चारपाई पर ममता की एक माह की बेटी भी मृत पायी गई। रामकिशोर साहू का गांव मे सटा हुआ अलग अलग दो मकान है। एक मकान मे बेटी का शव फंदे से लटकता मिला तो दूसरे मकान के कमरे मे डेढ़ माह की नातिन का शव चारपाई पर मिला। मृतका का विवाह पडोस के घूंघुर लवाना गांव निवासी मनोज साहू के साथ हुआ था।
विज्ञापन


पति मनोज नोएडा मे कारोबारी के सिलसिले मे रहता है। बताया जाता है कि मृतका ममता की बेटी की तबीयत इधर खराब चल रही थी। मां-बेटी की मौत की जानकारी होते ही गांव मे हडकंप मच गया। हालांकि पुलिस के पहुंचने के पहले ही गांव के लोगों ने मृतका का शव फंदे से उतार लिया था। जानकारी मिलते ही लालगंज कोतवाल कमलेश पाल भी अलीपुर गांव पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका ममता अपने पिता की अकेली संतान थी। मासूम के साथ मृतका की मौत को लेकर गांव मे हत्या की वारदात की आशंका जताई जा रही है। दबीजुबान से लोग ममता व उसकी मासूम बेटी की मौत को अकेली संतान होने के कारण सम्पत्ति की बदनीयती से भी जोड़ा जा रहा है। कोतवाल कमलेश पाल का कहना है दोनों शवों का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजवाया गया है, पीएम रिर्पोट तथा घटना की जांच के तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed