{"_id":"61856adce7e810621a5e1b22","slug":"pratapgarh-bike-borne-assailants-shoot-youth-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : बाइक सवार हमलावरों ने युवक को मारी गोली, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : बाइक सवार हमलावरों ने युवक को मारी गोली, हालत नाजुक
Fri, 05 Nov 2021 11:03 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News : गोली मारी।
- फोटो : प्रयागराज
जेठवारा थाना क्षेत्र के बिकरा ग्रामसभा के रामगढ़ निवासी रोहित शर्मा (22) वर्ष पुत्र श्याम शंकर शर्मा पांच नवंबर को शाम लगभग साढ़े छह बजे डेरवा बाजार से अपने घर जा रहा था कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डेरवा के पास पीछे से आए बाइक सवार हमलावरों ने रोहित शर्मा के ऊपर फायर झोक दिया। गोली उसके पेट में लगी। जिससे वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे आनन-फानन इलाज के लिए प्रयागराज ले गए, जहां पर एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि रात में आपरेशन करके उसके पेट से गोली निकाली गई। उसे आईसीयू में रखा गया है। जेठवारा पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकाल कर जांच पड़ताल में जुटी है। थाने में भी किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं पड़ी है। परिजन अभी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। पीड़ित की हालत अभी भी नाजुक बनी है।