{"_id":"5cc8991abdec2207710344c1","slug":"pratapgarh-big-accident-left-on-lucknow-varanasi-railroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग पर बचा बड़ा हादसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग पर बचा बड़ा हादसा
Wed, 01 May 2019 12:21 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूराे, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूराे, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 01 May 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
जगेशरगंज के पास टैक से चाभियां गायब होने पर रोकी गई ट्रेन।
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग पर चिलबिला और जगेशरगंज रेलवे स्टेशनों के बीच पूरेकेवल गांव के समीप मंगलवार दोपहर बड़ा रेल हादसा बच गया। गौरीगंज से प्रतापगढ़ की तरफ आ रही मालगाड़ी पलटने से बच गई। अराजकतत्वों ने दो किमी की दूरी तक रेलट्रैक से पेड्रोल क्लिप निकालकर फेंक दिया था।
ट्रैक का निरीक्षण करने वाले चाभीमैन का भी ध्यान इस ओर नहीं पड़ा। ग्रामीणों ने नजर पड़ने पर इसकी जानकारी डायल 100 को दी। इस बीच गौरीगंज की तरफ से मालगाड़ी आती दिखी। ग्रामीणों ने लाल गमछा लहराकर ट्रेन को रुकवाया। मालगाड़ी के चालक ने घटना की जानकारी कंट्रोल को दी। खबर मिलते ही रेल अफसर भागकर मौके पर पहुंचे और मरम्मत शुरू कराई गई। इस दौरान ट्रेनों को काशन पर गुजारा गया।
लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग पर स्थित जगेशरगंज और चिलबिला रेलवे स्टेशन के बीच पूरेकेवल गांव पड़ता है। कुछ ही दिनों पहले यहां रेलवे लाइन को बदला गया था। मंगलवार की दोपहर अराजकतत्वों ने करीब दो किमी की दूरी तक रेललाइन की पेड्रोल क्लिप को खोलकर इधर-उधर फेंक दिया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई ट्रेन नहीं गुजरी। इसके बावजूद दिन में ड्यूटी करने वाले गैंगमैनों का ध्यान इस ओर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
पूरे केवल निवासी अभिषेक मिश्रा का ध्यान इस ओर पड़ा तो उसने पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तभी गौरीगंज की तरफ से मालगाड़ी आती दिखी। आसपास जमा ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने लाल गमछा लहराकर ट्रेन को रुकवा लिया। मालगाड़ी के चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। मैसेज पास होने के बाद रेलवे के अफसरों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
चीफ पीडब्ल्यूआई अवधेश पाल कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। आननफानन में रेलवे लाइन को दुरुस्त कराने में जुट गए। करीब एक घंटे तक रूट बाधित रहा। मालगाड़ी खड़ी रही। एक घंटे के बाद उसे कासन पर गुजारा गया। इसके बाद सभी ट्रेनों को कासन से गुजारा गया। खबर लिखे जाने तक ट्रैक पर मरम्मत का कार्य जारी था।
अभिषेक की नजर न पड़ती तो हो जाता बड़ा हादसा
पूरेकेवल गांव के अभिषेक की नजर यदि रेलवे ट्रैक पर न पड़ती तो मंगलवार कएो बड़ा हादसा हो सकता था। चीफ पीडब्ल्यूआई अवधेश पाल ने बताया कि रेलवे लाइन नई बिछाई गई है। गर्मी के चलते पेड्रोलक्लिप अपने आप निकल जा रहे हैं। हालांकि इससे खतरा हो सकता था। मगर समय रहते इस पर ध्यान पड़ गया। गैंगमैन की ड्यूटी के बारे में जांच कराई जाएगी।
जहां की तहा खड़ी रहीं कई ट्रेनें
रेलवे लाइन से पेड्रोलक्लिप गायब होने की खबर मिलते ही मंडल के रेल अफसरों में हड़कंप मच गया। इस दौरान गौरीगंज की तरफ से आ रही मालगाड़ी को ग्रामीणों ने लाल गमछा दिखाकर रोक लिया। वह एक घंटे तक खडश़ी रही। घटना के चलते लखनऊ-वाराणसी मार्ग पर दौड़ने वाली ट्रेनें जहां की तहां रोक दी गई।
पेड्रोल क्लिप गायब होने की सूचना कंट्रोल के साथ आरपीएफ को दी गई है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए गैंगमैन ने आरपीएफ को तहरीर भी दे दी है।
अवधेश पाल,चीफ पीडब्ल्यूआई।