फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Angry people jammed due to non-arrest of attackers

प्रतापगढ़: हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

Tue, 25 Aug 2020 11:22 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Angry people jammed due to non-arrest of attackers
पट्टी के करैला बाजार में कार्यवाहक प्रधान पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज ग्राम - फोटो : PRATAPGARH
कंधई के पूरे देवजानी के कार्यवाहक प्रधान व उनके भाई पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज लोगों ने मंगलवार को करैला बाजार में जाम लगा दिया। ढाई घंटे तक जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

सूचना पर एएसपी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कैबिनेट मंत्री से बातचीत के दौरान आश्वासन मिलने पर लोगों ने जाम समाप्त किया।
पूरे देवजानी के कार्यवाहक प्रधान आशीष तिवारी व उनके बड़े भाई वशिष्ठ तिवारी को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने शुक्रवार की सुबह घर में घुसकर गोली मार दी थी।
विज्ञापन

दोनों को उपचार के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया गया। आशीष के कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। सोमवार को वशिष्ठ को आईसीयू से बाहर दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। इस मामले में आशीष की तहरीर पर पुलिस ने गांव के पूर्व प्रधान जुनैद, उसकी मां, पिता व बड़े पिता के खिलाफ साजिश रचते हुए शूटरों से हमला कराने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन बीत जाने के बाद भी एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ। इससे आक्रोशित आशीष के पिता के साथ अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी और विहिप के जिला महामंत्री विमल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने मंगलवार को करैला पहुंचकर कोहड़ौर-पट्टी मार्ग पर जाम लगा दिया।
आक्रोशित लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी, दो शस्त्र लाइसेंस और परिवार की सुरक्षा की मांग कर रहे थे। खबर मिलने पर कंधई, पट्टी व कोहड़ौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद व एसडीएम पट्टी मौके पर पहुंचे। ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने अफसरों को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण कैबिनेट मंत्री को मौके पर बुलाने की जिद कर रहे थे। हालांकि, अधिकारियों ने प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों संग कार्यवाहक प्रधान के पिता से मंत्री की बात कराई। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी समेत अन्य मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया। जिसके बाद तीन बजे प्रदर्शन समाप्त हो सका। ग्रामीणों ने पुलिस को चेताया कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो वह लोग फिर से आंदोलन को बाध्य होंगे।
अफरातफरी के बीच बंद हो गया बाजार
करैला बाजार में जाम के बाद लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के पहुुंचने पर बवाल की आशंका को देखते हुए बाजार बंद होने लगा। बाजार की दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। कुछ ही देर में दुकानदार दुकानें बंद कर बाहर आ गए। ढाई घंटे तक बाजार में अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। जाम समाप्त होने के बाद व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोलीं।
अतरसंड में गोकशी से तनाव, गांव में फोर्स तैनात
कोहड़ौर के अतरसंड में चकरोड के किनारे छह गाय के कटे हुए सिर मिले। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। बवाल की आशंका को देखते हुए मौके पर एएसपी पूर्वी, सीओ सिटी व शहर कोतवाल फोर्स के साथ पहुंच गए। कोहड़ौर के अतरसंड में सेमरा -सराय रजई को जोड़ने वाले चकरोड के किनारे मंगलवार की सुबह छह गाय के कटे हुए सिर मिले। यह देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

कई के गले में रस्सी भी बंधी हुई थी। जिसे घसीटा गया था। कान में सरकारी टैग भी लगा था। सूचना मिलने पर कोहड़ौर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगे। थोड़ी ही देर में सीओ सिटी अभय पांडेय, शहर कोतवाल भी पहुंच गए। पुलिस ने जेसीबी बुलाकर कटे सिरों को सूनसान स्थान पर दफना दिया। इस बीच अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद भी मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगे। अंदेशा जताया जाता रहा कि सुलतानपुर के ज्ञानीपुर समेत दूसरे गांव के लोग इस तरह की हरकत कर सकते हैं। ग्रामीणों का कहना था कि कुछ शरारती तत्व अक्सर रात में गोवध करते हैं। कोहड़ौर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

पट्टी के करैला बाजार में कार्यवाहक  प्रधान पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम ल?

पट्टी के करैला बाजार में कार्यवाहक प्रधान पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम ल?- फोटो : PRATAPGARH

ट्टी के करैला बाजार में जाम लगाये ग्रामीणों को समझाते एएपी।

ट्टी के करैला बाजार में जाम लगाये ग्रामीणों को समझाते एएपी।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed