फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: A cock was made to run away after commenting on the student.

प्रतापगढ़: छात्रा पर अश्लील कमेंट कर भाग रहे मनचले को बनाया मुर्गा

Thu, 12 Dec 2019 01:32 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूराे, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूराे, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Dec 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: A cock was made to run away after commenting on the student.
मनचलों की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
 नगर कोतवाली के सिटी प्रतापगढ़ में छात्रा के ऊपर अश्लील कमेंट कर भाग रहे मनचले को पुलिस ने दबोचकर मुर्गा बनाकर सजा दी। जबकि शहर में मनचलों पर कार्रवाई के नाम पर छात्रों के साथ पुलिस मनमानी करती रही। रेलवे स्टेशन से तीन युवकों को पुलिस उठाकर कोतवाली ले आई। वे पढ़ने वाले युवक थे। एमडीपीजी कालेज के बाहर खड़े मनचले भाग निकले। पुलिस छात्रों पर रौब दिखाती रही।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने मंगलवार की रात मीटिंग के दौरान विवेचनाओं की गुणवत्ता के साथ निस्तारण व एंटी रोमियो पुलिस टीम द्वारा मनचलों के खिलाफ कठोर कदम उठाने का निर्देश दिया था। बुधवार को कोतवाली पुलिस के साथ ही एंटी रोमियो पुलिस टीम मनचलों के ऊपर कार्रवाई के लिए निकली। रेलवे स्टेशन पर पहुंची पुलिस युवक व युवतियों से पूछताछ करती रही।
विज्ञापन


इस दौरान तीन पढ़ने वाले युवकों को पुलिस कोतवाली उठा लाई। एमडीपीजी कालेज के पास पुलिस पहुंची। मनचले पुलिस को देखते ही भाग निकले। छात्रों को पकड़कर पुलिस पूछताछ करती रही। शहर में घूमने वाली एंटी रोमियो पुलिस टीम मनमानी करती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटरामेदनीगंज संवाददाता के अनुसार सिटी स्थित कालेज के करीब छात्रा पर अश्लील फब्तियां कसकर भाग रहे मनचले को लोगों ने दबोच लिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। उसे हिदायत देने के साथ ही मुर्गा भी बनाया। क्षमायाचना के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। पुलिस की कार्रवाई से मनचलों से अधिक छात्रों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed