फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: 73 out of ninety candidates forfeited their deposits

प्रतापगढ़: नब्बे में से 73 प्रत्याशियों की जमानत जब्त

Thu, 10 Mar 2022 10:17 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: 73 out of ninety candidates forfeited their deposits
महुली मंडी विश्वनाथगंज के पांडाल में पोस्टल बैलेट की मतगणना करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
नब्बे भाजपा, सपा व जनसत्ता दल लोकतांत्रिक को छोड़कर दूसरे दलों समेत 73 निर्दलीय प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। रामपुर खास विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने पार्टी की लाज बचा ली। इस बार चुनाव मैदान में कुल 90 प्रत्याशी उतरे थे। सबसे तगड़ा झटका बसपा को लगा है। सातों विधानसभा सीटों पर बसपा प्रत्याशियों को मुंह की खानी पड़ी है।
विज्ञापन

जिले की रामपुर खास, कुंडा, बाबागंज सुरक्षित, विश्वनाथगंज, प्रतापगढ़ सदर, रानीगंज व पट्टी विधानसभा क्षेत्र से इस बार चुनाव में कुल 90 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। सपा, बसपा, कांग्रेस, अपना दल, आम आदमी पार्टी समेत अन्य छोटे दलों के प्रत्याशी भी ताल ठोंक रहे थे। निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनावी समर में कूदे थे। बृहस्पतिवार को परिणाम आया तो 73 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन

कुंडा विधानसभा से जहां जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया व सपा प्रत्याशी गुलशन यादव की ही जमानत बच सकी। भाजपा प्रत्याशी सिंधुजा मिश्र सेनानी, बसपा प्रत्याशी फहीम और कांग्रेस प्रत्याशी योगेश यादव समेत निर्दलीय व छोटे दलों के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। कमोबेश, यही हाल बाबागंज सुरक्षित सीट पर भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी विनोद सरोज, सपा प्रत्याशी गिरीश पासी व भाजपा उम्मीदवार केशव पासी को छोड़कर दूसरे दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। रामपुर खास विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी आराधना मिश्रा मोना, भाजपा प्रत्याशी नागेश प्रताप सिंह छोटे सरकार ही अपनी जमानत बचा सके। पट्टी से कैबिनेट मंत्री व भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह व सपा प्रत्याशी राम सिंह अपनी जमानत बचाने में कामयाब रहे। बसपा प्रत्याशी फूलचंद्र, कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता, आप प्रत्याशी अजय यादव समेत अन्य आठ प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है।
विश्वनाथगंज विधानसभा में अपना दल एस के जीतलाल पटेल ही अपनी जमानत बचाने में कामयाब रहे। यहां सपा प्रत्याशी सौरभ सिंह, निर्दलीय संजय पांडेय, बसपा प्रत्याशी संजय तिवारी समेत अन्य 18 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। प्रतापगढ़ सदर से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र मौर्य व अपना दल कमेरावादी की कृष्णा पटेल को छोड़कर बसपा प्रत्याशी आशुतोष त्रिपाठी, कांग्रेस प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी, एमआईएमआईएम प्रत्याशी इसरार अहमद समेत दूसरे दलों के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

रानीगंज विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा और सपा प्रत्याशी आरके वर्मा ही अपनी जमानत बचा सके। बसपा प्रत्याशी अजय यादव, एआईएमआईएम प्रत्याशी अनिल सरोज, कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल वाहिद समेत अन्य प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed