फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgad: 38, including SP vice-president, protesting, sued

प्रतापगढ़: विरोध-प्रदर्शन करने वाले सपा उपाध्यक्ष समेत 38 पर मुकदमा

Wed, 16 Sep 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Pratapgad: 38, including SP vice-president, protesting, sued
सोमवार को प्रतापगढ़ आ रहे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को रायबरेली में रोके जाने के विरोध में आंबेडकर चौराहे पर जाम लगाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने सपा जिला उपाध्यक्ष समेत 13 नामजद व 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष को रायबरेली में पुलिस द्वारा रोके जाने की जानकारी होने पर सपाइयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया था। सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए आंबेडकर चौराहे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

पुलिस से तकरार के बाद कार्यकर्ता रास्ता छोड़कर सड़क पर ही बैठकर नारेबाजी करने लगे। सपाइयों को हटाने के लिए पुलिस को भी जद्दोजहद करनी पड़ी। करीब तीन घंटे बाद सपाइयों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में सोमवार की देर रात सिविल लाइन चौकी प्रभारी अमरनाथ राय की तहरीर पर नगर कोतवाली में सपा जिला उपाध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी, जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, अतुल यादव, ज्ञानेंद्र यादव, महिला नेत्री गीता, इरशाद कुरैशी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष साजिद अली, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष राजू यादव समेत 13 नामजद व 20-25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सभी के खिलाफ निषेधाज्ञा उल्लंघन और महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed