फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pramod and Mona handed over a hospital made up of twenty five million to the public

प्रमोद व मोना ने जनता को सौंपा पौने दो करोड़ से बना अस्पताल

Mon, 09 Dec 2019 12:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Pramod and Mona handed over a hospital made up of twenty five million to the public
सांगीपुर के कुम्भीआईमा में पीएचसी का लोकार्पण करते पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक - फोटो : PRATAPGARH
रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र के कुंभीआइमा में नेता कांग्रेस विधायक दल आराधना मिश्रा मोना व पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने रविवार को एक करोड़ पचहत्तर लाख की लागत से नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि हर जरूरतमंद को सरल व सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा, तभी विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होने कहा कि स्वास्थ्य बेहतर होने पर ही विकास की सोच को मजबूती मिल सकेगी। श्री तिवारी ने कहा कि जिले की सीमा पर बने इस पीएचसी से इलाके के लोगों को बेहतर उपचार के लिए लंबी दूरी नहीं तय करनी होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय विधायक व नेता कांग्रेस विधायक दल आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बन जाने से जरियारी, पिंजरी, नसीरपुर, रंजीतपुर, मठिया, ननौती, राकी आदि गांव के लोगों स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होने कहा कि शीघ्र ही इस अस्पताल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उच्चीकृत कराकर लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ीं सभी सुविधाओं को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके सिंह ने अस्पताल से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संयोजन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अतुल वर्मा ने अतिथियों का स्वागत व ग्राम प्रधान मुस्ताक अहमद ने आभार जताया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, ओम प्रकाश पांडेय, दृगपाल यादव, सुधाकर पांडेय, महेंद्र सिंह, अमिताभ शुक्ला, राजपति सिंहं, सूर्य भान सिंह, अवेधश सिंह, पवन शुक्ला, अंशुमान तिवारी,ओम पांडेय, आईपी मिश्रा, रामबोध शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed