{"_id":"bd23dcc05407c4fd40e8ed6b589b1dac","slug":"power-sub-station-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली और सड़क समस्या जल्द होगी खत्म : राजा भैया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली और सड़क समस्या जल्द होगी खत्म : राजा भैया
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
Updated Mon, 08 Dec 2014 11:06 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को विद्युत उपकेन्द्रों का लोकार्पण करने के बाद कैबिनेट मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा, कैबिनेट मंत्री राजा भैया व पट्टी विधायक राम सिंह ने सपा सरकार के कामकाज की जमकर तारीफ की। सभी ने अपने-अपने क्षेत्र के लोकार्पण कार्यक्रमों में लोगों से विकास का दावा किया। कई कार्यों को जल्द शुरू होने की भी बातें कहीं। लालगंज उपकेंद्र का लोकार्पण मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में किया। क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्र मोना भी उनके बुलावे पर लोकार्पण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। हालांकि इन सभी उपकेंद्रों का लोकार्पण तकनीकी रूप से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ही रिपोट के जरिए लखनऊ में किया। सभी लोकार्पण पत्थर में भी उन्हीं का नाम दर्ज है।
कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कस्बे में नए विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया।उन्होंने कहा कि विधायक निधि का पूरा पैसा विद्युतीकरण में दिया जा रहा है। क्षेत्र का कोई भी गांव बिजली और सड़क की सुविधा से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही क्षेत्र की कई सड़कों का निर्माण शुरू होगा। इस मौके पर जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी, एसपी अनंत देव, एसडीएम कुंडा प्रदीप कुमार, मुख्य अभियंता एके सिंह, अधिशासी अभियंता ओपी मिश्रा, उपखंड अधिकारी जीपी वर्मा, अवर अभियंता अखिलेश गुप्ता, उपखंड अधिकारी राफे खां, सहकारी समिति के अध्यक्ष केएन ओझा, प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, विवेक सिंह, सत्येंद्र सिंह, राम सुमेर सेठ, मो.तारिक, भुट्टू हाफिज, प्रधान शालू आदि मौजूद रहे।