{"_id":"687e82d666a22c72b9027bbc","slug":"power-cuts-have-made-people-miserable-claims-of-24-hour-supply-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-144080-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बिजली कटौती ने किया बेहाल, 24 घंटे आपूर्ति का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बिजली कटौती ने किया बेहाल, 24 घंटे आपूर्ति का दावा
विज्ञापन
उमस और गर्मी के बीच हो रही अघोषित बिजली कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया है। घंटों हो रही बिजली कटौती के कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। बिजली की आवाजाही परेशानी का सबब बन गई है।
बिजली की खपत बढ़ने के चलते तार गर्म हो रहे हैं। ओवरलोड होने से गर्म तारों में शॉर्ट सर्किट हो रहा है। वहीं, ट्रांसफाॅर्मर जलने का कारण ओवरलोडिंग ही है। करीब एक साल से करोड़ों रुपये खर्च कर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। क्षमता वृद्धि के बाद भी ट्रांसफाॅर्मर जल रहे हैं।
रविवार की रात शहर के अजीत नगर, सदर बाजार, चौक घंटाघर सहित दूसरे इलाकों में दो घंटे बिजली कटौती की गई। करीब-करीब यही स्थिति ग्रामीण अंचलों की भी रही। शहरवासियों ने रात भर जागकर रात काटी। वहीं, ग्रामीणों ने पेड़ की छांव में रात गुजारा। 24 घंटे आपूर्ति करने का दावा बिजली विभाग का फेल हो गया है।
विज्ञापन
सोमवार को भी बिजली कटौती का सिलसिला जारी रहा। इससे उपभोक्ताओं को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि फॉल्ट आने पर ही बिजली कटौती की जाती है। समय पर मरम्मत करने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल भी की जाती है।